ज्वाली के बढ़ेला वन में मिला नर कंकाल, पुलिस जांच में जुटी

ज्वाली के बढ़ेला वन में मिला नर कंकाल, पुलिस जांच में जुटी


 पुलिस थाना जवाली के अधीन बढेला के घनघोर जंगल में नर कंकाल मिलने का मामला सामने आया है जिससे दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार को वन विभाग के दो कर्मी जंगल में खैर के पुराने पेड़ों को नंबर लगाने के लिए जा रहे थे तो उन्होंने मुख्य सड़क से करीबन डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में एक नर कंकाल को देखा जिसको देखकर सहम गए। इसकी सूचना वनरक्षक को दी गई तथा वनरक्षक ने मौका पर पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस थाना जवाली में दी। सूचना मिलते ही डीएसपी जवाली वीरी सिंह व एसएचओ प्रीतम सिंह जरियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा कंकाल को कब्जे में ले लिया। मौका पर कपड़े, चप्पलें व सिर के बाल भी मिले हैं तथा कपड़ों को देखकर लग रहा है कि यह महिला का कंकाल है। पुलिस ने केस दर्ज लिया है तथा तफ्तीश में जुट गई है। फिलहाल इसकी कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है।

     इस बारे में डीएसपी जवाली वीरी सिंह ने बताया कि बढेला के जंगल में एक कंकाल मिला है। पुलिस ने कंकाल सहित मौका पर मिले कपड़े, चप्पलों व बालों को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि कंकाल को जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा जाएगा। भरमाड़ से राजेश कतनौरिया कि रिपोर्ट !

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड