फोरलेन के ट्रक रोकने पर स्थानीय युवक व पुलिस में हाथापाई।

फोरलेन के ट्रक रोकने पर स्थानीय युवक व पुलिस में हाथापाई।

युवक ने कोटला पुलिस पर जड़े आरोप,शराब के नशे में धुत पुलिस कर्मियों ने की हाथापाई।


ज्वाली : जनक पटियाल /

शिकायत के बाद देररात एसएचओ ज्वाली पहुंचे पुलिस चौकी कोटला।

युवक ने उठाई पुलिस कर्मियों की मेडिकल करवाने की मांग, लेकिन पुलिस कर्मी चौकी से थे गायब।

पुलिस थाना जवाली के अन्तर्गत पुलिस चौकी कोटला के अधीन देर रात स्थानीय युवक व कोटला पुलिस के बीच कहा सुनी हो गई। जिसको लेकर युवक ने एसएचओ ज्वाली को पुलिस कर्मियों के खिलाफ शिकायत दी है। स्थानीय युवक सुमित ने बताया कि फोरलेन कम्पनी के कर्मचारियों ने मेरे ऊपर चोरी का आरोप लगाया था जिसको लेकर समझौता भी हो गया था। लेकर समझौते में लिखा था कि कम्पनी के कर्मी माफी मांग लेगा लेकिन उसने नहीं मांगी जिस पर ट्रक रोके व कम्पनी के कर्मी को बातचीत के लिए बुलाया गया लेकिन उससे पहले कोटला चौकी के 4 पुलिस कर्मियों ने आकर हमसे गाली गलौच व हाथापाई पर उतर आए।उंन्होने बताया कि चारों पुलिस कर्मी शराब के नशे में धुत थे। जिसकी शिकायत हमने एसपी नूरपूर व डीएसपी को की व उनका मेडिकल करवाने की मांग रखी। वहीं एसएचओ ज्वाली को मौका पर भेजा गया। जब एसएचओ ज्वाली मौके पर पहुंचे तो चारों पुलिस कर्मी मौके से फरार थे। हम व एसएचओ रात 1 बजे तक उनका इंतजार करते रहे लेकिन चारो नहीं पहुंचे व उनके फोन भी बंद थे। सुबह करीबन 4 बजे वह चौकी पहुंचे।उंन्होने बताया कि पुलिस कर्मियों में एक पुलिस कर्मी वर्दी का रौब झाड़कर झूठा केस बनांकर फसाने भी बात भी कह रहा था । जिसकी हमारे पास वीडियो उपलव्ध है। हम जब चौकी शिकायत के लिए पहुंचे तो वहां शराब की खाली बोतलें भी मिली है।उंन्होने मांग उठाई है कि ऐसे पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। 

डीएसपी ज्वाली वीरी सिंह से इस बारे में बात हुई तो उन्होंने बताया कि इस बारे में शिकायत मिली है एसएचओ ज्वाली जिसकी जांच कर रहे है। जो भी दोषी पाया जाएगा उंसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये