ठोस व तरल कचरे के निष्पादन के लिए पंचायतों में बनेगे सेग्रीगेशन शेड : जतिन लाल

ठोस व तरल कचरे के निष्पादन के लिए पंचायतों में बनेगे सेग्रीगेशन शेड : जतिन लाल



ऊना : जिला में ठोस व तरल कचरे को एकत्रित करने के लिए पंचायतों में सेग्रीगेशन शेडों का निर्माण किया जाएगा। इन सेग्रीगेशन शेडों में ठोस व तरल कचरे को अलग-अलग एकत्रित करके इंडस्ट्रियल यूनिट में भेजा जाएगा ताकि प्लास्टिक अपशिष्ट को रिसाईकिल करने, खाद बनाने या उनका उचित तरीके से निष्पादन किया जा सके। यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल ने प्लास्टिक वेस्ट की समस्या से निपटने को लेकर आयोजित हुई बैठक में दी। इसके अतिरिक्त बैठक में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के मुद्दों को लेकर विस्तापूर्वक चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर अपना सामाजिक दायित्व निभाना चाहिए। पर्यावरण को बचाने के लिए संचालित की जा रही मुहिम के साथ सभी को भागीदार बनना चाहिए। न सिर्फ स्वयं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करें, बल्कि दूसरों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करना चाहिए।
बैठक में उपनिदेशक डीआरडीए शैलाफी शर्मा, बीडीओ ऊना केएल वर्मा, बीडीओ अम्ब ओम डोगरा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत