मनेई के समीप तीखे मोड़ पर कार दुर्घटनाग्रस्त होकर नाले में गिरी

मनेई के समीप तीखे मोड़ पर कार दुर्घटनाग्रस्त होकर नाले में गिरी




( शाहपुर : जनक पटियाल ) 

32 मील रानीताल मार्ग पर मनेई के समीप पिछले कल देर रात बड़ा हादसा पेश आया है। जिसमें एक कार मनेई के समीप तीखे मोड़ पर पलट गई और गहरे नाले में गिर गई। जानकारी के मुताबिक पंजाब नंबर की कार लंज से 32 मील की ओर जा रही थी कि मनेई के समीप तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकराने के बाद गहरे नाले में गिर गई। कर में 5 लोग सवार थे जिनमें 2 बच्चे थे। गनीमत यह रही कि हादसे में सवारों को मामूली चोटें आई है। वहीं दुर्घटना के बाद कार सवार गाड़ी के पिछले शीशे तोड़कर बाहर निकाले गए। वहीं एक राहगीर ने हादसे की सूचना पुलिस चौकी लंज को दी व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नगरोटा सुरियाँ अस्पताल भेजा। गाड़ी में सवार अमृतसर के बताए जा रहे हैं। जोकि चिंतपूर्णी व बगलामुखी के दरबार मे परिवार सहित माथा टेक कर अपने घर अमृतसर जा रहे थे कि देर रात ये हादसा हो गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर