यूरीया वाला दूध आपके लीवर किडनी को ही नहीं प्रजनन शक्ति को भी खत्म कर देगा :- अर्चिता महाजन

यूरीया वाला दूध आपके लीवर किडनी को  ही नहीं प्रजनन शक्ति को भी खत्म कर देगा :- अर्चिता महाजन

घर पर ही दूध को 30 सेकंड में टेस्ट करें



Himachal Media Bureau :

( बटाला : अविनाश शर्मा, संजीव नैयर) अर्चिता महाजन न्यूट्रिशन डाइटिशियन और चाइल्ड केयर होम्योपैथिक फार्मासिस्ट और ट्रेंड योगा टीचर  और पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित ने बताया कि जैसे-जैसे जनसंख्या बढ़ती जा रही है गांव छोटे होते जा रहे हैं रोजगार की तलाश में गांव के युवा शहर की तरफ या फिर विदेश की तरफ जा रहे हैं जिससे कि खुद गांव में ही लोग दूध डेयरी से लेते हैं। खुद मेरे शहर में मेरे घर के बाहर निकलते ही लगभग 10 डेयरी की दुकानें हैं वह भी 300 मीटर के दायरे में ,गाय और भैंस किसी के पास नहीं है। पर दूध आप किसी भी डेयरी से पूछ लो 50 किलो से लेकर 1 क्विंटल तक दूध आपको मिल जाएगा अब हैरानी वाली बात यह है बिना गाय भैंस के यह इतना दूध कहां से ले आएंगे। आए दिन नकली दूध बनाने की वीडियो सोशल मीडिया पर आती रहती है जिसमें वह खेतों में फसल बढ़ाने के लिए यूरिया खाद से दूध बनाते हैं झाग के लिए वाशिंग पाउडर का इस्तेमाल कर लेते हैं। अब कुछ स्टडी में सामने आया है कि यदि आप इस प्रकार का दूध लगातार इस्तेमाल करते हैं तो आपके लीवर किडनी को खतरा है इसके साथ-साथ धीरे-धीरे के आपके प्रजनन शक्ति को भी खत्म कर देगा। दूध में यूरिया मिलाने का मुख्य कारण आर्थिक है। दूध में नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ाने के लिए इसे मिलाया जाता है, जिससे दूध में प्रोटीन की मात्रा अधिक दिखती है। इससे दूध बेचने वाले पानी मिलाकर ज्यादा दूध बेच लेते हैं। आज मैं आपको बहुत आसान सा तरीका बताने जा रही हूं जिससे आप बिना पैसा खर्च किए घर पर ही असली नकली की पहचान कर सकते हैं दो चम्मच दूध में एक चम्मच अरहर की दाल का पाउडर अच्छी तरह से मिलकर लिटमस पेपर पर रख देना है और यह दिन लिटमस पेपर का रंग बदलकर नीला हो जाता है तो आपका दूध नकली है यूरीया या वाला है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत