असमाजिक तत्वों को बढ़ावा नही देगी नालागढ़ की जनता -के एल ठाकुर

असमाजिक तत्वों को बढ़ावा नही देगी नालागढ़ की जनता -के एल ठाकुर


शिमला : गायत्री गर्ग /

नालागढ़-भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर ने वोटिंग से एक दिन पहले डोर टू डोर अपना चुनाव प्रचार किया। के एल ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार हल्के में कांग्रेस के समर्थकों द्वारा भाजपा के लोगो को डराया धमकाया जा रहा है। ऐसे असमाजिक तत्वों को पनपने नही दिया जाएगा और न ही नालागढ़ की देवतुल्य जनता इनको समर्थन करेगी। उन्होंने रामशहर थाने के अंतर्गत एक फौजी भाई को कांग्रेस के समर्थक जिस प्रकार प्रताड़ित कर रहे है,जिसने इसकी शिकायत थाने में भी दी है। इससे कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है। 

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि ऐसे लोगो को बाहर का रास्ता दिखाना जरुरी है। जिससे नालागढ़ में पहले की तरह भाई चारा आपसी सहयोग बना रहे। इस चुनाव में चुने हुए प्रतिनिधियों को डराया धमकाया गया। ठेकेदारों को भी विशेष हिदायते दी गयी। इस चुनाव में सरकारी कर्मचारी भी भय के साये में रहे। इससे पहले भी उप चुनाव हुए लेकिन ऐसा सरकार का हाल नही देखा।

भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर ने कहा कि नालागढ़ का चहुंमुखी विकास ही मेरी प्राथमिकता है, इस बार उपचुनाव में जनता नालागढ़ के विकास की विरोधी कांग्रेस और उसके बाहरी प्रत्याशी को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि मेरे साथ नालागढ़ की जनता भी सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रही है, नालागढ़ को तोडऩे वालों को इस बार जनता पक्के तौर पर घर बैठा कर ही दम लेगी। के एल ठाकुर ने जगह-जगह डोर टू डोर प्रचार में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रत्येक छात्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए योजना बनाकर नालागढ़ क्षेत्र के हर मिडल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम स्थापित किए जाएंगे तथा स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के सार्थक प्रयास किए जाएंगे, चंगर क्षेत्र के बरूणा में बंद किए गए डिग्री कालेज को दोबारा खुलवाया जाएगा। पहाड़ी क्षेत्र के स्वारघाट में बंद किए गए डिग्री कालेज को फिर से खुलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की बदहाल सडक़ों को युद्ध स्तर पर ठीक और चौड़ा करवाया जाएगा तथा प्रत्येक गांव को केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना से जोड़ा जाएगा, ताकि किसान अपनी नगदी फसलों को आसानी से मंडियों में ले जा सके। के एल ठाकुर के चुनाव प्रचार के दौरान नालागढ़ के लोगो द्वारा दिए गए सहयोग और स्नेह के लिए उन्होंने आभार जताया। उन्होंने नालागढ़ की जनता से भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल