रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए,PM Modi

 रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए,PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंड एंड्रयू द अपोस्टल से सम्मानित किया गया है। मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को एक कार्यक्रम में इस सम्मान से सम्मानित किया।

पीएम मोदी की इस यात्रा को लेकर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि यह यात्रा हर मायने में बहुत सफल है। उन्होंने (पीएम मोदी और पुतिन) द्विपक्षीय एजेंडा के हर मुद्दे पर बात की है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्थिति के साथ जी20, ब्रिक्स, शंघाई सहयोग संगठन और संयुक्त राष्ट्र में हमारे सहयोग पर विचार-विमर्श किया है।

लावरोव ने कहा कि हमने भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य बनाने के समर्थन में आवाज उठाई है। मुझे पूरा भरोसा है कि यह यात्रा दोनों देशों के हर क्षेत्र में संबंधों को एक सकारात्मक आयाम देगी। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 2 दिन के रूस दौरे पर हैं। साल 2022 में यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध की शुरुआत होने के बाद पीएम मोदी का यह पहला रूस दौरा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड