मुंबई दौरे पर जाएंगे PM Modi, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मुंबई से लगभग 29,400 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करेंगे।


प्रधानमंत्री शाम करीब साढ़े पांच बजे मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को प्रदर्शनी केंद्र पहुंचेंगे, जहां वे सड़क, रेलवे और बंदरगाह क्षेत्र से संबंधित कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

इसके बाद शाम करीब सात बजे प्रधानमंत्री बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स में आइएनएस टावर्स का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री 16,600 करोड़ रुपये की लागत वाली ठाणे बोरीवली सुरंग परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री 6,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड (जीएमएलआर) परियोजना में सुरंग की भी आधारशिला रखेंगे।

पीएम मोदी नवी मुंबई में कल्याण यार्ड रीमॉडलिंग और गति शक्ति मल्टी माडल कार्गो टर्मिनल की आधारशिला भी रखेंगे। वह प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना का भी शुभारंभ करेंगे। यह इंटर्नशिप कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास और उद्योग में अवसर प्रदान करके युवा बेरोजगारी को दूर करना है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच