T20 वल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया को मिले 125 करोड़, किसे मिलेगी कितनी रकम

 T20 वल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया को मिले 125 करोड़, किसे मिलेगी कितनी रकम 



20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर टीम इंडिया ने खिताब जीता।इससे पहले 2007 में टीम ने यह खिताब अपने नाम किया था। 17 साल बाद टीम इंडिया को यह जीत मिली। इस जीत के बाद BCCI ने टीम को 125 करोड़ की इनामी राशि देने की घोषणा की थी।

बारबाडोस से वापसी के बाद विक्ट्री परेड के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने 125 करोड़ का चेक टीम को सौंपा।  टीम इंडिया की जीत के साथ टीम को मिली इनामी राशि भी काफी चर्चा में रही।फैंस में इस बात को लेकर चर्चा है कि 125 करोड़ में से किस खिलाड़ी के हिस्से कितने राशि आएंगी।तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर इस पैसे का बंटवारा कैसे और कितने लोगों के बीच होगा।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ल्ड कप विजेता टीम के लिए घोषित 125 करोड़ रुपए 15 सदस्यीय इंडियन टीम, चार रिजर्व प्लेयर्स, 5 सेलेक्टर और टीम के सपोर्ट स्टाफ के बीच बांटी जाएगी।

इंडियन टीम में शामिल 15 खिलाड़ियों को 5-5 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं हेड कोच राहुल द्रविड़ के साथ बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़, फील्डिंग कोच टी दिलीप और गेंदबाजी कोच पारस महाम्ब्रे को 2.5 करोड़ रुपए मिलेंगे। और सेलेक्शन कमिटी के चेयरमैन अजीत आगरकर समेत पांच सेलेक्टर्स को 1-1 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके अलावा टीम के साथ काम करने वाले बैकरुम स्टाफ को भी इनाम दिया जाएगा। तीन फिजियोथेरेपिस्ट, तीन थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट, दो मसाज करने वाले और स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच के हिस्से 2-2 करोड़ रुपए आएंगे।

इंडियन टीम में रिजर्व प्लेयर के तौर पर शामिल किए गए दो बैटर रिंकू सिंह और शुभमन गिल और दो तेज गेंदबाज आवेश खान और खलील अहमद को भी 1-1 करोड़ रुपए मिलेंगे. ओपनर बैटर यशस्वी जायसवाल, विकेटकीपर संजू सैमसन और लेग स्पिनर यजुवेंद्र चहल टीम इंडिया की 15 सदस्यीय स्कवॉड का हिस्सा थे। लेकिन इन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इन तीनों को भी 5-5 करोड़ रुपए मिलेंगे।

वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज और US जाने वाली इंडियन टीम में कुल 42 लोग थे। टीम के साथ ट्रैवल करने वाले BCCI स्टाफ को भी इनामी राशि का हिस्सा मिलेगा। जिनमें मीडिया ऑफिशियल्स और लॉजिस्टिक्स मैनेजर शामिल हैं।

इंडियन एक्सप्रेस ने BCCI के सूत्रों के हवाले से बताया है कि प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ को मिलने वाली राशि के बारे में बता दिया गया है। और साथ ही BCCI ने सभी से बिल जमा करने के लिए कहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर