पुलिस ने 22 ग्राम चिट्टा किया बरामद - Smachar

Header Ads

Breaking News

पुलिस ने 22 ग्राम चिट्टा किया बरामद

मंडी : टिहरा पुलिस चौकी की टीम ने 24 वर्षीय युवक  से  ग्रयोह के पास 22 ग्राम चिट्टा किया बरामद आरोपी को किया गिरफ्तार




पुलिस ने आरोपी युवक से इस बारे में पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात को जब टिहरा पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार अपने साथियों के साथ कांगो की गहरा की तरफ गश्त करते हुए ग्रयोह (रिडी) के पास पहुंचे तो उसी समय अवाहदेवी की तरफ से एक युवक पैदल आ रहा था। इस दौरान उसने पुलिस पार्टी को देखकर अपनी जेब से कुछ चीज दाहिने तरफ फेंक दी और एकदम पीछे मुड़कर अवाहदेवी की तरफ जाने लगा। इस पर पुलिस ने उसे संदेह के आधार पर रोका और उसकी ओर से फेंकी चीज को देखा। जिसमें भूरे रंग का पदार्थ पाया गया। चेक करने पर यह पदार्थ चिट्टा पाया गया। इसका वजन किया तो 22 ग्राम निकला। आरोपी की पहचान अभिनव 24 निवासी गांव ग्रयोह डाकघर कांगो का गहरा के रूप में हुई है। उधर, डीएसपी सरकाघाट संजीव कुमार गौतम ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं