कचहरी चौक पर सीएम ने ली चाय की चुस्कियाँ

 कचहरी चौक पर सीएम ने ली चाय की चुस्कियाँ 

एक दुकान से 500 रुपए में पपीते और संतरों की ख़रीददारी की 


एक बार फिर आम आदमी की तरह, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला के कचहरी चौक के पास ढागरू स्वीट शॉप पर चाय की चुस्कियाँ लीं। मुख्यमंत्री शाम क़रीब साढ़े पाँच बजे कचहरी चौक पहुँचे और सबसे पहले उन्होंने एक रेहड़ी से 50 रुपए की मूँगफली ख़रीदी और दुकानदार से बातचीत की। पालमपुर के पास चाँदपुर के रहने वाले रेवड़ी लगाने वाले रमेश चंद ने बताया कि वह वर्ष 1990 से यहाँ अपनी रेहड़ी लगा रहे हैं और इसी दुकान से अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकानदारों से बातचीत भी की और उनका कुशलक्षेम पूछा। इसके बाद वह अमरजोत की सब्ज़ी की दुकान पर गए और उससे पपीते और संतरे ख़रीदे, जिसके उन्होंने 500 रुपए भी चुकाए। बातचीत में अमरजोत ने बताया कि वह खुद दुकान करती है क्योंकि पिता का देहांत हो चुका है और परिवार में कमाने वाला कोई नहीं है। परिवार के सभी भाई बहन उससे छोटे हैं और सब्ज़ी व फल की दुकान करती है। साथ ही उसकी बहन की जूस की दुकान भी है। मुख्यमंत्री परिवार से मेहनत से बहुत प्रभावित हुए और कहा कि आप पूरी मेहनत करें, राज्य सरकार परिवार की पूरी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सभी जरुरतमंद वर्गों के लिए योजनाएं बनाई हैं और इनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाएगा । 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग