रागिनी के जिला अध्यक्षा बनने पर महिलाओं में खुशी की लहर
रागिनी रकवाल के जिला अध्यक्षा बनने पर महिलाओं में खुशी की लहर
पालमपुर:- "भाजपा संगठनात्मक ज़िला पालमपुर की नवनियुक्त अध्यक्षा रागनी रकवाल के चुने जाने पर ज़िला की समस्त महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। हम भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व और संगठन का आभार व्यक्त करते हैं कि जिन्होंने हमारे जिला महिला मोर्चा की अध्यक्षा रागनी रकवाल को संगठनात्मक जिला अध्यक्षा का पद देकर सुशोभित किया और एक महिला को सम्मान देना हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है। भारतीय जनता पार्टी महिलाओं का हमेशा मान सम्मान करती है।" यह शब्द महिला मोर्चा जिला महामंत्री लीना भारद्वाज ने कहे। इस मौके पर बैजनाथ मंडल महिला मोर्चा अध्यक्षा वंदना कटोच, जयसिंहपुर मंडल अध्यक्षा मनीषा शर्मा, सुलह मंडल अध्यक्षा मोनिका राणा, पालमपुर मंडल अध्यक्षा रंजना भट्ट और समस्त कार्यकारिणी मौजूद रही। समस्त महिला मोर्चा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
कोई टिप्पणी नहीं