बिलासपुर बनेगा दूसरा पाइपलाइन के जरिए पीएनजी आपूर्ति बाला जिला: उपायुक्त - Smachar

Header Ads

Breaking News

बिलासपुर बनेगा दूसरा पाइपलाइन के जरिए पीएनजी आपूर्ति बाला जिला: उपायुक्त

बिलासपुर बनेगा दूसरा पाइपलाइन के जरिए पीएनजी आपूर्ति बाला जिला: उपायुक्त 

बिलासपुर समाचार

बिलासपुर:- बिलासपुर हिमाचल प्रदेश का दूसरा जिला बन जाएगा, जहां पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की आपूर्ति शुरू होगी। पहले यह परियोजना ऊना जिला में चल रही है। यह परियोजना प्रदेश को स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में अग्रसर करने और जनता को सस्ती व सुरक्षित रसोई गैस प्रदान करने में मददगार साबित होगी।

बिलासपुर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि बिलासपुर बनेगा दूसरा पाइपलाइन के जरिए पीएनजी आपूर्ति बाला जिला। इस योजना के कार्यान्वयन से जनता को सिलेंडर की परेशानी से छुटकारा मिलेगा और समय की भी बचत होगी। पाइपलाइन के जरिए गैस की आपूर्ति न केवल आर्थिक रूप से फायदेमंद है, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी अनुकूल है। 

एलपीजी सिलेंडर के मुकाबले पीएनजी अधिक किफायती और सुरक्षित है। इस प्रणाली के तहत बार-बार सिलेंडर बुकिंग की आवश्यकता नहीं होगी। पाइपलाइन के माध्यम से आपूर्ति से प्रदूषण कम होगा।

उपायुक्त सादिक ने बताया कि यह पहल डिजिटल परिवर्तन और पारदर्शी प्रशासन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सुविधाओं को सरल और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाना है। सभी प्रशासनिक अधिकारी इस परियोजना को सफल बनाने के लिए समर्पित हैं।

बिलासपुर में यह परियोजना राज्य सरकार और केंद्र सरकार की संयुक्त पहल के रूप में लागू की जा रही है। इसके तहत एम्स में भी पीएनजी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। यह न केवल जनता के जीवन को सरल बनाएगी, बल्कि प्रदेश को ऊर्जा क्रांति की ओर अग्रसर करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं