पश्चिम बंगाल का एक व्यक्ति सहायता राशि लेना पहुंचा फतेहपुर - Smachar

Header Ads

Breaking News

पश्चिम बंगाल का एक व्यक्ति सहायता राशि लेना पहुंचा फतेहपुर

पश्चिम बंगाल का एक व्यक्ति सहायता राशि लेना पहुंचा फतेहपुर

ज्वाली समाचार

फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):- पश्चिम बंगाल का एक व्यक्ति अब्दुल हनन सहायता राशि लेने के लिए उपमंडल फतेहपुर में पहुंचा। जिसने रविवार दोपहर 12 बजे फतेहपुर में मिडिया से रूबरू होते हुए अपना फतेहपुर आने का कारण बताते हुए कहा कि उनके पड़ोस के दो लडके फतेहपुर के रियाली क्षेत्र में गत 2013 में दुर्घटना का शिकार हुए थे, वहीं उक्त दुर्घटना में उनकी मौत हो गईं थी।

जिनकी मौत पर मिलने बाली सहायता राशि लेने के लिए वह काफी समय से भटक रहे हैं। सहायता राशि पाने के लिए वह इस बार छठी बार फतेहपुर पहुंचे हैं। एक व्यक्ति का एक तरफ का किराया करीब 3500 रु बनता है। एक बार को मृतकों के  परिवार बाले भी सहायता राशि पाने फतेहपुर पहुंचे थे।

उन्होंने हिमाचल सरकार व फतेहपुर प्रशासन से अपील की है। उक्त दोनों मृतकों की मौत पर मिलने बाली सहायता राशि उन्हें दे दी जाये ताकि मृतक के परिवार की कुछ मदद हो पाए।

वहीं घटनास्थल क्षेत्र से सबंधित पटवारी हरदेव सिंह से करीब साढे बारह बजे फोन पर बात की तो उन्होंने कहा हां ऐसी दुर्घटना हुई है जिसकी फ़ाइल बनी हुई है लेकिन उसमे कुछ कमी है।

कोई टिप्पणी नहीं