रेहन में हुआ कलश यात्रा से शिव महापुराण तत्व ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ

रेहन में हुआ कलश यात्रा से शिव महापुराण तत्व ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ 

आज दिनांक 03 जून 2025 को श्री सिद्धेश्वर शक्तिपीठ न्यास से पूज्य आध्यात्मिक स्वामी महंत श्री पुनीत गिरि के कर कमलों से यजमान मीनाक्षी अवस्थी ने विधिवत तरीके से कलश यात्रा की, इसका पूजन चामुंडा पैलेस में सनातन धर्म के शास्त्रीय विधिवत तरीके से किया गया । संस्कृत श्लोकों के उच्चारण से वातावरण में शुद्धता की गूंज भर गई ।  

न्यास प्रधान डॉ रमेश अवस्थी ने बताया कि 4 से 11 जून तक होने वाली निरंतर शिव महापुराण कथा का यह शुभारंभ है । इस महाग्रंथ के तत्व ज्ञान को विस्तृत रूप से पूज्य आध्यात्मिक संत पुनीत गिरि सभी उपस्थित जिज्ञासुओं के साथ स्थान चामुंडा पैलेस में सायं 4 बजे से लेकर 7 बजे तक अपने प्रवचन उपदेश में साझा करेंगे । जीवन दर्शन को लेकर भी संतशिरोमणी पुनीत गिरि अपना विशेष ज्ञान अवलोकित करेंगे । डॉ अवस्थी ने क्षेत्र वासियों से विनीत आग्रह किया है कि वे सनातन धर्म के महान ग्रंथों के तत्व ज्ञान के श्रवण हेतु आने और बैठने का प्रयास करें, उनके बैठने, खाने पीने आदि की सुव्यवस्था न्यास द्वारा की गई है ।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर