कांगड़ा पुलिस ने देह व्यापार का किया भंडाफोड़, बाहरी राज्यों की लड़कियां शामिल

कांगड़ा पुलिस ने देह व्यापार का किया भंडाफोड़, बाहरी राज्यों की लड़कियां शामिल 

दो टीमों का गठन किया और एक संयुक्त योजना के तहत दो व्यक्तियों को ग्राहक बनाकर गेस्ट हाउस भेजा। जब वे वहां पहुंच गए, तो दोनों टीमों ने संयुक्त दबिश दी और दो लड़कियों को गेस्ट हाउस से रेस्क्यू किया।

डीएसपी अंकित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कांगड़ा- पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज के समीप एक निजी गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस थाना कांगड़ा में 3 जुलाई 2025 को सूचना प्राप्त हुई कि टांडा मेडिकल कॉलेज रोड पर स्थित गेस्ट हाउस में बाहरी राज्यों से लड़कियां आकर देह व्यापार में शामिल थीं।  

उन्होंने बताया कि देह व्यापार करवाने वाली महिला नीतू राजपूत उम्र 35 वर्ष, मनीमाजरा पंजाब को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस थाना कांगड़ा में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दोनों पीड़िताओं को सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है और उन्हें 4 जुलाई 2025 को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। इस देह व्यापार में संलिप्त दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पुलिस उपमंडल अधिकारी, कांगड़ा, प्रभारी पुलिस थाना कांगड़ा, संजीव कुमार और 10 अन्य पुलिस कर्मियों ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की टीम ने अपनी मुस्तैदी और योजना के तहत इस देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और देह व्यापार में संलिप्त अन्य दोषियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अपराधों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग