आशीष बुटेल ने नगर निगम वार्ड -14 और ग्राम पंचायत सुंगल के लोगों की सुनी समस्याएं
आशीष बुटेल ने नगर निगम वार्ड -14 और ग्राम पंचायत सुंगल के लोगों की सुनी समस्याएं
अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान
पालमपुर विधायक पालमपुर आशीष बुटेल ने शनिवार को ग्राम पंचायत सुंगल के वार्ड औडर में स्थानीय पंचायत और नगर निगम के वार्ड नंबर -14 बनूरी के लोगों की समस्याएं सुनी।
विधायक ने लोगों की अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान और शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया।
विधायक ने उपस्थित लोगों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी विशेष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी वर्गों के लोगों विशेष कर ग्रामीण क्षेत्र लोगों के लिए मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्धता के साथ कार्य किया जा रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए युवा वर्ग और स्थानीय लोगों की सहभागिता बहुत जरूरी है। सहभागिता से ही विकासात्मक कार्यों को गति प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को द्वारा पहले रखी गई अधिकतर मांगों को पूर्ण कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी रखी गई मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों की बिजली की समस्या का समाधान करते हुए विद्युत बोर्ड को ट्रांसफार्मर को अपग्रेड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र पालमपुर में विभिन्न क्षेत्रों में लो वोल्टेज समस्या का स्थाई समाधान के लिए लगभग 20 करोड रुपए की धनराशि व्यय की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों को गति प्रदान की जा रही है और पिछले ढाई वर्षो में किए गए विकासात्मक कार्यों के सकारात्मक परिणाम आप सभी के सामने होंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रतिबद्धता से प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए सड़कों का विस्तार किया गया है।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर गोपाल नाग, उप महापौर राजकुमार,पार्षदगण, आयुक्त नगर निगम डॉ आशीष शर्मा, पूर्व प्रधान कुलदीप चौधरी, रेणु देवी, कमल चौधरी, संजय, अश्विनी शर्मा, जीत कुमार, कृष्ण चौधरी, अनिल कुमार जय सिंह सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं