राज्य स्तरीय जनजातीय महोत्सव 2025 – हिमाचल प्रदेश का पहला पर्यावरण मित्र एवं शून्य अपशिष्ट आधारित महोत्सव - Smachar

Header Ads

Breaking News

राज्य स्तरीय जनजातीय महोत्सव 2025 – हिमाचल प्रदेश का पहला पर्यावरण मित्र एवं शून्य अपशिष्ट आधारित महोत्सव

 राज्य स्तरीय जनजातीय महोत्सव 2025 – हिमाचल प्रदेश का पहला पर्यावरण मित्र एवं शून्य अपशिष्ट आधारित महोत्सव


केलांग : ओम बौद्ध /

 उपायुक्त केलांग किरण भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि लाहौल-स्पीति जिले के मुख्यालय केलांग में 14 से 16 अगस्त तक मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय जनजातीय महोत्सव 2025 को पर्यावरण मित्र (ईको-फ्रेंडली) और शून्य अपशिष्ट(जीरो वेस्ट) महोत्सव के रूप में मनाने की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। यह पहला ऐसा प्रयास है जब किसी राज्य स्तरीय महोत्सव को पूर्ण रूप से सतत विकास और स्वच्छता के सिद्धांतों पर आधारित करते हुए आयोजित किया जा रहा है।

स्वच्छता अभियान आरंभ

महोत्सव की तैयारियों के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा शुद्ध पर्यावरण और साफ-सुथरे परिवेश की दिशा में एक विशाल स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान एस.डी.एम. केलांग आकांक्षा शर्मा, सहायक आयुक्त कल्याणी तिवाना, एवं सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों की अगुवाई में संपन्न हुआ।

इस आयोजन में शकस नाला, यूटी नाला, तथा केलांग बस स्टैंड क्षेत्र की सफाई की गई, जिससे आमजन में साफ-सफाई और पर्यावरण जागरूकता का संदेश प्रसारित किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली और समाज को जागरूक करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

महोत्सव की प्रमुख विशेषताएँ

 • तिथि: 14 अगस्त से 16 अगस्त 2025

 • स्थान: जिला मुख्यालय केलांग

 • थीम: पर्यावरण मित्र और शून्य अपशिष्ट आधारित उत्सव

मुख्य कार्यक्रम :

 • सांस्कृतिक झांकियां व परंपरागत लोक नृत्य – जनजातीय कलाकारों द्वारा प्रदर्शन

 • जनजातीय विकास प्रदर्शनियाँ

 • जनजातीय क्वीन फैशन शो

 • खेलकूद गतिविधियाँ और पर्व पूर्व कार्यक्रम 

 • सरस मेला – स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार के अवसर

उद्देश्य:

 • हिमाचल की लोक संस्कृति और जनजातीय विरासत का संरक्षण और संवर्धन

 • जनमानस में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, और सतत जीवनशैली के प्रति जागरूकता

 • ऐसे महोत्सवों को एक मॉडल आयोजन बनाना ताकि अन्य जिलों में भी इसी प्रकार के ईको-फ्रेंडली आयोजन किए जा सकें

समापन सूचना

यह जनजातीय महोत्सव सामुदायिक भागीदारी, जिम्मेदार नागरिकता, और पर्यावरणीय संवेदनशीलता को समर्पित है। जिला प्रशासन समस्त नागरिकों, युवाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सरकारी कर्मचारियों से आग्रह करता है कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें और महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

कोई टिप्पणी नहीं