राजेश राणु और अभिमन्यु भट्ट को दोबारा महामंत्री की ताजपोशी।
राजेश राणु और अभिमन्यु भट्ट को दोबारा महामंत्री की ताजपोशी।
भाजपा संगठनात्मक जिला पालमपुर की जिला अध्यक्षा रागनी रकबाल ने भाजपा प्रदेश शीर्ष नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन जी, भाजपा कांगड़ा चंबा प्रभारी विपिन परमार, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉक्टर सिकंदर जी से चर्चा उपरांत अपनी टीम का विस्तार करते हुए एक बार पुनः राजेश राणु एवं अभिमन्यु भट्ट पर महामंत्री के रूप में अपना विश्वास व्यक्त किया है।
रागिनी ने जिला की समस्त टीम की घोषणा जिला कार्यालय पालमपुर में संगठन पर्व कार्यक्रम पर आयोजित एक बैठक के उपरांत की।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री त्रिलोकपुर, प्रदेश प्रवक्ता राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक बैजनाथ मुल्ख राज प्रेमी, जयसिंहपुर से रविंद्र धीमान , प्रदेश कार्य समिति सदस्य शीला देवी सहित जिला के सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष रागिनी रकवाल ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए विनोद शास्त्री, कैप्टन देशराज शर्मा, पवन कपूर अरविंद मेहता और पवन चौधरी को उपाध्यक्ष, सचिन वर्मा को कोषाध्यक्ष, मनीष रनौत, सुदर्शन जम्वाल, अमिता राणा, संतोष कुमार, लीना भारद्वाज, पवना कुमारी को सचिव, ललित कपूर को कार्यालय सचिव, फूलमाला को सह सचिव, सतीश शर्मा मीडिया को प्रभारी, अरुण राणा और अरुणेश शर्मा को प्रवक्ता, इंद्र महाराज को आईटी संयोजक, साहिल गुलरिया को आईटी सहसंयोजक, राजीव राणा सोशल मीडिया संयोजक एवं रेनू नडडा को सोशल मीडिया सहसंयोजक पर नियुक्त किया है।
जिला कार्य समिति के सदस्य के रूप में सुरेंद्र मस्ताना, पूजा शर्मा, ओमा देवी, चंद्रेश कुमारी, रक्षा देवी, मान चंद ठाकुर, राज कुमार, मनोज शर्मा, प्रवीण कुमार, मीना कुमारी, सुमना देवी, त्रिपता कुमारी, सुनीता चौधरी, शिव करण जसरोटिया, रविंद्र जम्वाल, मधु गुप्ता, सूनित शर्मा, अनिल जमवाल, शीला प्रेमी, यशवीर जम्वाल, लकी पटियाल, मनजीत कौर, सरस्वती जरयाल श्रेष्ठा चौधरी, स्नेह लता कटोच, प्रदीप सरियाल, रवि कुमार, राजेंद्र कटोच, संजीव चौधरी, विनोद मेहरा, वीरेंद्र कुमार चौधरी, श्रेष्ठा जम्वाल, जीवन लता, रविता भारद्वाज, अनिल कटोच, ओम प्रकाश, इंदर राज, गुरबचन चौहान, मदनलाल, राजेश सिंह राजपूत, वीरेंद्र राणा, अरविंद कुमार, विपिन जमवाल, धनीराम ठाकुर क नियुक्त किया है।
कोई टिप्पणी नहीं