बी.एड कॉलेजों को हटाना, सरदार पटेल विश्वविद्यालय को बंद करने की साजिश : नैंसी अटल - Smachar

Header Ads

Breaking News

बी.एड कॉलेजों को हटाना, सरदार पटेल विश्वविद्यालय को बंद करने की साजिश : नैंसी अटल

 बी.एड कॉलेजों को हटाना, सरदार पटेल विश्वविद्यालय को बंद करने की साजिश : नैंसी अटल

“बजट रोककर, भर्तियां रोककर और कॉलेजों की संबद्धता रोककर सरकार विश्वविद्यालयों को कमजोर कर रही है” – ABVP


सरदार पटेल विश्वविद्यालय की पहचान बचाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा विद्यार्थी परिषद


मंडी/शिमला

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी को लेकर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिषद की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने कहा कि सरकार लगातार विश्वविद्यालय को कमजोर करने की दिशा में कदम उठा रही है। बीएड कॉलेजों को विश्वविद्यालय से हटाकर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मिलाने का हालिया निर्णय इसकी पहचान और अस्तित्व पर सीधा प्रहार है।

 विश्वविद्यालय का घटता दायरा


नैंसी अटल ने बताया कि जब सरदार पटेल विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी, तब इसके अधीन 128 कॉलेज आते थे। लेकिन वर्ष 2023 में सरकार ने इसका दायरा घटाकर इसे मात्र 42 कॉलेजों तक सीमित कर दिया। अब हाल ही में जारी नोटिफिकेशन के बाद सिर्फ 24 कॉलेज ही शेष रह गए हैं।


 बी.एड कॉलेजों को हटाना सबसे खतरनाक कदम


ABVP ने सरकार द्वारा बीएड कॉलेजों को हटाने के निर्णय को सबसे गंभीर बताया।


परिषद का कहना है कि बीएड कॉलेज इस विश्वविद्यालय की शैक्षणिक रीढ़ थे।


इन्हें हटाकर सरकार विश्वविद्यालय को केवल एक क्लस्टर विश्वविद्यालय बना देना चाहती है।


साथ ही, सरकार ने भर्ती रोक दी, बजट रोक दिया और अब कॉलेज भी छीन लिए जा रहे हैं।

 सरकार की उदासीनता और छात्रों की समस्याएं


ABVP ने आरोप लगाया कि कांगड़ा और चंबा जिलों के छात्रों की समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सरकार को पत्र लिखा था। पत्र में कहा गया था कि यदि सरकार अनुमति देती है तो विश्वविद्यालय छात्रों की कक्षाएं और परीक्षाएं तुरंत शुरू कर सकता है। लेकिन सरकार ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

इसके उलट, कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन केवल विश्वविद्यालय प्रशासन को दोषी ठहराकर उसकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।


 EC और FC का गठन दबाव के बाद हुआ


नैंसी अटल ने कहा कि लंबे समय तक विश्वविद्यालय में EC (Executive Council) और FC (Finance Council) का गठन नहीं किया गया। यह भी सरकार की छात्र-विरोधी नीति को दर्शाता है। परिषद के आंदोलनों और छात्रों के दबाव के बाद ही सरकार को मजबूर होकर इनका गठन करना पड़ा।


ABVP की चेतावनी


विद्यार्थी परिषद ने दो टूक कहा है कि यदि विश्वविद्यालय से बीएड कॉलेजों को हटाने का निर्णय वापस नहीं लिया गया और विकास के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ABVP प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ेगी।



 जारीकर्ता

नैंसी अटल

प्रदेश मंत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिमाचल प्रदेश

 9805661596

कोई टिप्पणी नहीं