संदेश

अक्टूबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

धरोहर गांव नग्गर में सजा देवी देवताओं का महाकुंभ

चित्र
  धरोहर गांव नग्गर में सजा देवी देवताओं का महाकुंभ  हजारों लोगों ने लिया जगती में देवी देवताओं का आशीर्वाद  मनाली : ओम बौद्ध / शुक्रवार को मनाली के धरोहर गांव नग्गर में देवी देवताओं का महाकुंभ लगा। इस महाकुंभ में कुल्लू सहित लाहुल व मंडी के 229 देवी देवताओं के हजारों कारकूनों व देवलुओं ने भगा लिया। दशहरे के दौरान सभी देवी देवताओं ने नग्गर में जगती करवाने के आदेश दिए थे। आज आयोजित जगती में देवी देवताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देव स्थलों के साथ छेड़छाड़ व गोमाता की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आदेश का पालन नहीं हुआ तो इसका खामियाजा भुगतने के लिए भी तैयार रहें। देवताओं ने कहा कि अभी तो केवल एक ही लौटा पानी दिया है। अगर मानव की मनमानी ऐसे ही जारी रही तो भगवान रघुनाथ के चरण छूने को विवश होंगे।  भगवान रघुनाथ के छड़ी बरदार महेश्वर सिंह के सुपुत्र टिका दानवेंद्र ने जगती की जानकारी देते हुए कहा कि अपने जीवन काल में यह चौथी जगती हो रही है। उन्होंने कहा कि देव नीति में राजनीति के दखल से देवी देवता आहत थे। दशहरे के दौरान सभी देवी देवताओं न...

प्रधान महालेखाकार द्वारा जनजातीय उप-मंडल काज़ा में कार्यशाला आयोजित

चित्र
  प्रधान महालेखाकार द्वारा जनजातीय काज़ा में कार्यशाला आयोजित   काजा  भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के कार्यालय (मुख्यालय) से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालना में उप-मंडल स्तर पर पेंशन, जी.पी.एफ अदालत एवं लेखा पर कार्यशाला का आयोजन प्रधान महालेखाकार (लेखा व हकदारी) कार्यालय हिमाचल प्रदेश शिमला द्वारा शुक्रवार को जनजातीय उप-मंडल काज़ा में किया गया। इस कार्यशाला में पेंशन व सामान्य भविष्य निधि के मामलों में हकदारी कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता लाने व हितधारकों के मामलों को समय पर निपटाए जाने हेतु जागरुकता कार्यक्रम जोकि आहरण एवं संवितरण अधिकारियों एवं उनके प्रतिनिधियों तथा कोष कार्यालय के अधिकारीयों के साथ लेखों से सम्बंधित जानकारियां सांझा की गई ताकि ज़मीनी स्तर पर लेखांकन को सुदृढ़ किया जा सके और साथ ही पेंशन व सामान्य भविष्य निधि के मामलों को समय पर निपटान किये जाने के साथ-साथ लेखों की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके । पेंशन अदालत कार्यशाला में जिला लाहौल एवं स्पीति के उपमंडल काज़ा के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों एवं उसके प्रतिनिधियों ...

फोरलेन निर्माण के चलते बिजली के पोलों से बांधी गई है अनगिनत तारे

चित्र
  फोरलेन निर्माण के चलते बिजली के पोलों से बांधी गई है अनगिनत तारे  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर प्रमुख जंक्शन व कारोबारी कस्बा जसूर में फोरलेन निर्माण कार्य के चलते जहां कई प्रकार की व्यवस्थाएं गड़बड़ा चुकी हैं l वहां बिजली के तारों को भी खंबे के साथ इस प्रकार बांध दिया गया है कि यह कभी भी किसी हादसे का कारण बन सकती है! सबसे ज्यादा खतरा बिजली के उन तारों से हैं जो नंगे हैं l स्थानीय क्षेत्र वासियों का कहना है कि बाजार में हर रोज भारी संख्या से बाहर से आए लोग बाजार में काम करने वाले कारोबारी व कर्मचारी वर्ग का आवागमन रहता है l क्षेत्र में जसूर के व्यापारियों के अनुसार अधिकांश ऐसे पोल स्थानीय सरकारी स्कूल के साथ सटे हैं !उन्होंने विभाग से इस बार संज्ञान लेने का अनुरोध किया हैl इस मामले में सहायक अभियंता विद्युत नूरपुर भूपेंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि फोरलेन सड़क निर्माण के चलते जसूर में ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई हैl फोरलेन कंपनी को इस संबंध में चेताया भी गया हैl विभाग इसका संज्ञान ले रहा है l

सरदार पटेल के जन्मदिवस पर एकता दौड़ का आयोजन पुलिस प्रशासन के सहयोग से सम्पन्न

चित्र
  सरदार पटेल के जन्मदिवस पर एकता दौड़ का आयोजन पुलिस प्रशासन के सहयोग से सम्पन्न  नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज राजकीय महाविद्यालय नूरपुर में रन फोर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस प्रशासन के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं नागरिकों में एकता, सद्भावना तथा राष्ट्रीय एकात्मता की भावना को सुदृढ़ करना था।दौड़ का शुभारंभ डी एस पी नूरपुर चंद्र पॉल सेन तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। प्राचार्य ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को अपनाकर ही सच्चे अर्थों में राष्ट्रीय एकता स्थापित की जा सकती है।कार्यक्रम में एन.एस.एस., एन.सी.सी. तथा महाविद्यालय के 1000विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ काली माता मंदिर बॉड से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः बॉड में समाप्त हुई। प्रतिभागियों में जोश और देशभक्ति का अद्भुत उत्साह दे...

राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा विषय पर पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन

चित्र
  राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा विषय पर पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ठाकुर के दिशा निर्देशन तथा सड़क सुरक्षा क्लब के संयोजक एवं सदस्यों डॉ दिलजीत सिंह, लेफ्टिनेंट सुरजीत कुमार, प्रो सुरजीत सिंह व प्रो भारती भागसेन द्वारा “यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा” विषय पर पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत संयोजक द्वारा प्राचार्य, सड़क सुरक्षा क्लब के सदस्यों, शिक्षकों व विद्यार्थियों का स्वागत इस प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस प्रतियोगिता में कुल 10 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । इस दौरान प्रतिभागियों ने यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी जैसे की ट्रैफिक सिग्नल को देखना व उनकी जानकारी रखना , वाहन चलाते समय सुरक्षा कवचों हेलमेट व सीट बेल्ट आदि का उपयोग करना, वाहन चलाते समय नशीले पदार्थों का सेवन न करना, इंडिकेटरस का सही इस्तेमाल करना तथा ड्राइविंग /राइडिंग/ पैदल चलते व...

अब हो जाएं सावधान! राष्ट्रीय राजमार्ग 154 पर शुरू हुआ कैमरों से चालान अभियान

चित्र
  अब हो जाएं सावधान! राष्ट्रीय राजमार्ग 154 पर शुरू हुआ कैमरों से चालान अभियान नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-154 (कंडवाल से नूरपुर) पर अब ट्रैफिक कैमरों की नजर से कोई नहीं बच पाएगा। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर अब स्वचालित कैमरों के जरिए चालान काटे जा रहे हैं। बीते कुछ दिनों से ओवरस्पीड के कई ऑनलाइन चालान जारी हुए हैं, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले मे स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हुई है और न ही स्पीड लिमिट के स्पष्ट दिशा-निर्देश हर स्थान पर लगाए गए हैं। कुछ स्थानों पर सड़क ठीक होने के बावजूद स्पीड लिमिट बहुत कम रखी गई है। वाहन चालकों का कहना है कि टू-व्हीलर की अधिकतम गति सीमा 60 किमी प्रति घंटा और कारों की 65 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है, जो उन्हें अनुचित लगती है। उनका मानना है कि हाईवे पर आधुनिक वाहनों की सामान्य रफ्तार 70 से 80 किमी प्रति घंटा होती है, इसलिए सरकार को कारों की स्पीड लिमिट कम से कम 75 किमी प्रति घंटा करनी चाहिए। इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक अशोक रतन नूरपुर ने ...

महेश कटेल की स्मृति में रक्तदान शिविर, 105 यूनिट रक्त किया संग्रह

चित्र
  महेश कटेल की स्मृति में रक्तदान शिविर, 105 यूनिट रक्त किया संग्रह जुब्बल-कोटखाई!  नव युवक मंडल मंढोल ने 30 अक्तूबर को मंडल उपाध्यक्ष महेश कटेल के जन्मदिवस पर गांव में रक्तदान शिविर आयोजित किया। इंदिरा गाँधी मेडिकल कालेज शिमला से आई हुई डॉक्टरों की टीम की मौजूदगी में करीब 105 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। नव युवक मंडल के अध्यक्ष बॉबी जस्टा ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताया। एकदिवसीय रक्तदान शिविर के शुभारम्भ अवसर पर सबसे पहले परिवार वालों व नव मंडल के सभी पदाधिकारियों ने आईजीएमसी से आई हुई टीम का मफलर व बैज पहनाकर स्वागत किया! सबसे पहले दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा! उसके बाद उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई! बाबी जस्टा ने बताया कि सभी युवाओं को बढ चढ कर रक्तदान करना चाहिए! इस दौरान पंचायत प्रधान चंदर सिंह राँगटा भी विशेष रुप से मौजूद रहे!

डीएवी पब्लिक स्कूल खरूड़ा में धूमधाम से मनाया गुरुपर्व

चित्र
डीएवी पब्लिक स्कूल खरूड़ा में धूमधाम से मनाया गुरुपर्व डीएवी पब्लिक स्कूल खरूड़ा में आज गुरू नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर गुरू पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय कलाकार भाई कमलदीप सिंह और भाई तनप्रीत सिंह चम्बा वाले ने अपने प्रवचनों से सभी को निहाल कर दिया। करीब एक घंटा चले इस कार्यक्रम के दौरान रागी जत्थे ने जहां गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला तो वहीं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी बच्चों को दिलाया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य सुमन कुंद्रा सहित अन्य स्टाफ ने भी भाग लिया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन की ओर से रागी जत्था के कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। प्रधानाचार्य सुमन कुंद्रा ने कहा कि स्कूल परिसर में इस वर्ष पहली बार गुरू पर्व का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से नन्हे विद्यार्थियों को सभी धर्मों का सम्मान करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में समस्त संगत में गुरू जी के प्रसाद का वितरण भी किया गया।

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की बैठक का आयोजन, जिसकी अध्यक्षता सांसद मंडी कंगना रनौत ने की।

चित्र
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA)  की बैठक का आयोजन, जिसकी अध्यक्षता सांसद मंडी कंगना रनौत ने की।   लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर /  जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) I की बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय केलांग के सम्मेलन कक्ष में किया गया जिसकी अध्यक्षता सांसद मंडी संसदीय क्षेत्र, कंगना रनौत ने की। उपायुक्त लाहौल स्पीति किरण भड़ाना ने बैठक की अध्यक्ष सांसद कंगना रनौत एवं विधायक लाहौल स्पीति अनुराधा राणा का टोपी, शाल पहना कर स्वागत किया इस बैठक में स्वस्थ्य, जलशक्ति, ग्रामीण विकास, कृषि, बागवानी, उद्योग, पशुपालन, शिक्षा, समाज कल्याण, पंचायत, लोक निर्माण, श्रम एवं रोजगार विभागों द्वारा अपने-अपने विभागीय कार्यों एवं प्रगति पर रिपोर्ट प्रस्तुत की । इसमें विभिन्न योजनाओं की पूर्व बैठक की प्रगति पर चर्चा हुई तथा आज की बैठक में जननी सुरक्षा योजना(JSY), प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन(JJM), मनरेगा(MGNREGA), स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण(SBM-G), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना(PMGSY), कुसुम योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन(NRLM), महिला...

बल्ह के बड्याह गांव में ‘गुप्त गौसदन’ का काला सच उजागर — सड़ी लाशों की दुर्गंध से त्रस्त ग्रामीण

चित्र
  बल्ह के बड्याह गांव में ‘गुप्त गौसदन’ का काला सच उजागर — सड़ी लाशों की दुर्गंध से त्रस्त ग्रामीण, प्रशासन की जांच में मिली क्रूरता की भयावह तस्वीर नेरचौक : अजय सूर्या /  लूनापानी के बड्याह गांव में एक कथित ‘गौसदन’ के नाम पर चल रहा क्रूरता का अड्डा आखिरकार ग्रामीणों की हिम्मत और शिकायत के बाद बेनकाब हो गया। 25 वर्षों से गौवंश की खरीद–फरोख्त करने वाला केहर सिंह कुछ समय से बिना अनुमति के इस इलाके में छिपकर दर्जनों बीमार पशुओं को रख रहा था। लेकिन सच इससे भी भयावह था — गांव वालों के अनुसार यहां पशुओं की ठीक से देखभाल तक नहीं होती थी, जिसके कारण कई गौवंश तड़प-तड़प कर मर रहे थे, और उनकी लाशें बिना गड्ढा खोदे सड़ने के लिए छोड़ दी जाती थीं। ग्रामीण बताते हैं कि मृत पशुओं की लगातार फैलती दुर्गंध ने उनका जीना दूभर कर दिया था। खेतों के किनारे फेंकी गई गली-सड़ी लाशों से उठती बदबू के चलते कई परिवार अपनी जमीन बीजना भी बंद कर चुके हैं। गांव की महिलाएं और बुजुर्ग बताते हैं कि रात को गंध इतनी तीखी हो जाती थी कि खिड़कियां–दरवाज़े बंद कर भी नींद नहीं आती थी। लेकिन आरोपी के डर और...

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की आम आदमी पार्टी की बैठक आगामी रविवार को लव मारूति शो रूप के पास आयोजित की जाएगी

चित्र
  ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की आम आदमी पार्टी की बैठक आगामी रविवार को लव मारूति शो रूप के पास आयोजित की जाएगी।  ज्वाली : राजेश कतनौरिया / बैठक में आम आदमी पार्टी से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों से अपील की जाती है ! इस मिटिंग जरूर पहुंचने की कृपा करें ! इस बैठक मैं आगामी विधानसभा चुनवों के बारे मैं भी रूप रेखा तैयार की जायेगी ! इस बैठक मैं                         मुख्य अतिथि के रूप मै  बलदेव राज  एवं कर्नल नरेंद्र पठानिया  शिरकत करेंगे ! तथा इस  बैठक में संगठनात्मक रणनीति, आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों पर चर्चा की जाएगी। यह जानकारी   ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता निखिल सिंह नै दी ! 

श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए प्रदेश सरकार कर रही ठोस प्रयास : नरदेव सिंह कंवर

चित्र
  श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए प्रदेश सरकार कर रही ठोस प्रयास : नरदेव सिंह कंवर  नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के सौजन्य से आज नगर परिषद हॉल, नूरपुर में एकदिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने की, जबकि पूर्व विधायक अजय महाजन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इस अवसर पर कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से पंजीकृत श्रमिकों के लिए 14 कल्याणकारी योजनाएँ चलाई जा रही हैं, जिनका उद्देश्य श्रमिकों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान सुनिश्चित करना है।उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में मनरेगा कर्मियों, विधवा महिलाओं, एकल नारियों, दिव्यांगजनों तथा मंदबुद्धि बच्चों वाले पात्र परिवारों को बोर्ड की योजनाओं से जोड़ना आवश्यक है ताकि वे इन ...

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर चंबा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

चित्र
  इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर चंबा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित चंबा : जितेन्द्र खन्ना / भारत रत्न पू्र्व पू्र्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय  इंदिरा प्रियदर्शनी गांधीजी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य मे चम्बा मे एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, चम्बा सदर विधायक नीरज नैयर, ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर, कांग्रेस उपाध्यक्ष जगदीश हाण्डा ने  गांधीजी को दीप प्रज्ज्वलित करके पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद समस्त कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों ने भी  इंदिरा गाँधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभा मे राष्ट्रगीत का वंदेमातरम का गायन किया गया व रामधुन गाकर  गांधीजी को सच्चे श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।  इस दौरान पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने गांधीजी को स्वतंत्र भारत की लौह महिला कहकर संबोधित किया। विधायक नीरज नैयर ने कहा कि  गांधी के देश हित मे लिए गये अच्छे फैसलों की वजह से आज भारत देश की गरिमा पूरे विश्व मे छाई है। उन्होंने कहा कि...

रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी हुए शामिल

चित्र
  रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी हुए शामिल मंडी : अजय सूर्या / लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला मंडी द्वारा “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पड्डल मैदान से शुरू होकर सेरी मंच पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने भाग लेते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय भावना के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के आदर्श आज भी देश को एकजुट रखने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सदर के विधायक अनिल शर्मा, भाजपा सह प्रभारी भीम सेन शर्मा, जिला अध्यक्ष निहाल चंद, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा सैकड़ों स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विधायक गांधी ने सभी प्रतिभागियों को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

विधायक अनुराधा राणा ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सरदार पटेल एवं इंदिरा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि

चित्र
  विधायक अनुराधा राणा ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सरदार पटेल एवं इंदिरा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर /  विधायक लाहौल-स्पीति सुश्री अनुराधा राणा ने आज केलांग में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री एवं उपप्रधानमंत्री, राष्ट्रीय एकता के प्रतीक और भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल  की जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी  इंदिरा गांधी  की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सरदार पटेल  ने भारत की एकता और अखंडता के लिए जो योगदान दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। वहीं,  इंदिरा गांधी  ने राष्ट्र की एकता, प्रगति और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर देश के इतिहास में अमर स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में चेयरमैन जिला परिषद  वीना ,पूर्व जिला अध्यक्ष  ज्ञालछन ठाकुर, अमर , अशोक बाटा , टशी केसांग , हरीश नलवा , अरुण , तेजिन, विजय आनंद, जांगपो  सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

14वीं वाहिनी, एन.डी.आर.एफ., नूरपुर में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता 2025 का भव्य समापन समारोह संपन्न,

चित्र
14वीं वाहिनी, एन.डी.आर.एफ., नूरपुर में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता 2025 का भव्य समापन समारोह संपन्न, 14वीं वाहिनी, एन.डी.आर.एफ., नूरपुर द्वारा आयोजित वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता – 2025 का भव्य समापन समारोह आज अत्यंत हर्ष, उल्लास और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस वर्ष की प्रतियोगिता में 7वीं, 13वीं, 14वीं तथा 15वीं वाहिनी एन.डी.आर.एफ. की टीमों ने भाग लिया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जवानों ने अपनी श्रेष्ठता का परिचय दिया और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान योगा, फिटेस्ट रेस्क्युअर जैसी खेलों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रतिभागियों ने न केवल अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीम भावना की मिसाल भी प्रस्तुत की। योगा प्रतियोगिता में 14वीं वाहिनी प्रथम एवं 7वीं वाहिनी द्वितीय स्थान और फिटेस्ट रेस्क्युअर प्रतियोगिता में 14वीं वाहिनी प्रथम एवं 13वीं वाहिनी द्वितीय स्थान पर रही।  समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री बलजिन्दर सिंह, कमांडेंट, 14वीं वाहिनी एन.डी.आर.एफ. ने विजेता खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी एवं...

लंज कांगडा : सपडू में नाले में मिला व्यक्ति का शव,जांच में जुटी पुलिस

चित्र
  लंज कांगडा : सपडू में नाले में मिला व्यक्ति का शव,जांच में जुटी पुलिस शाहपुर : जनक पटियाल / पुलिस चौकी लंज के तहत पड़ते गांव सपडू में नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह जब नाले में लोगों ने शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज हामिद सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची व सभी तथ्यों की जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेज दिया गया। मृतक की पहचान अश्वनी कुमार 42 वर्षीय गांव सपडू का रहने वाला था। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी काँगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।फिलहाल पुलिस द्वारा परिजनों के बयान कलमबद्ध किए गए है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी इब्राहिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

चित्र
  पुलिस ने आरोपी इब्राहिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया चंबा : जितेन्द्र खन्ना /  चंबा सदर थाना के अंतर्गत गदरी गांव में गौशाला में आग लगाने और धमकी भरा पत्र मिलने के मामले में पुलिस ने अहमद पुत्र रसीला निवासी गदरी की शिकायत पर आरोपी इब्राहिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 अक्तूबर की रात करीब साढ़े सात बजे अहमद के घर पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने सूचना दी कि गौशाला के पास आग लग गई है। वह तत्काल मौके पर पहुंचा और अपने पशुओं को बाहर निकाला, लेकिन तब तक पूरी गौशाला जलकर राख हो चुकी थी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि करीब सौ मीटर की दूरी पर रखी घास (कुन्नू) भी पूरी तरह से जल गई। घटना के दौरान आसपास के मंडाह गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे। तभी ग्रामीणों ने देखा कि आग के पास एक युवती प्लास्टिक लिफाफा पकड़े खड़ी थी, जिसमें एक पत्र रखा हुआ था। सुरक्षा कर्मियों ने मौके से वह लिफाफा और एक लकड़ी का टुकड़ा उठाकर सुरक्षित रख लिया। पत्र में धमकी भरे शब्द लिखे गए थे। शिकायतकर्ता अहमद का कहना है कि यह आगजनी आरोपी इब्राहिम ने ही करवाई है। अहमद पहल...

छात्र पर थपड़ मारने वाले शिक्षक के खिलाफ पुलिस में एफआईआर

चित्र
  छात्र पर थपड़ मारने वाले शिक्षक के खिलाफ पुलिस में एफआईआर   चंबा : जितेन्द्र खन्ना / शिक्षा खंड मैहला-एक के तहत आने वाली प्राथमिक पाठशाला तागी के छात्र पर थापड़ मारने के आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज की गई है। छात्र की मां ने पुलिस थाना भरमौर में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई की, तागी स्कूल के जेबीटी शिक्षक ने 17 अक्टूबर को उसके बेटे के साथ मारपीट करने के साथ ही मारपीट की। जिससे उसके कान में गहरी चोट आई है। इसके अलावा उक्त शिक्षक की ओर से स्कूल में कार्यरत मीड-डे-मील वर्कर को नौकरी से निकाले की धमकी देकर अपने पद ओर शक्तियों का दुरूपयोग करने के साथ ही मीड-डे-मील वर्कर को मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया है। महिला की शिकायत पर पुलिस की ओर से आरोपित शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

CBSE स्कूल की डेटशीट हुई जारी, आइए जानते हैं पूरी डेटशीट

चित्र
CBSE स्कूल की डेटशीट हुई जारी, आइए जानते हैं पूरी डेटशीट  डेटशीट के मुताबिक बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं. आइए जानते हैं पूरा शेड्यूल क्या है 17 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं सीबीएसई के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक चलेगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी. सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी विषय के अनुसार परीक्षा का समय 12:30 या 1:30 बजे तक रहेगा. नई व्यवस्था: साल में दो बार होगी 10वीं की परीक्षा सीबीएसई ने घोषणा की है कि सत्र 2026 से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी. यह कदम नई शिक्षा नीति (NEP 2020) की सिफारिशों के अनुरूप है. इसका उद्देश्य छात्रों को तनावमुक्त वातावरण देना उन्हें बेहतर प्रदर्शन के अवसर प्रदान करना है. पहली बार बोर्ड ने 24 सितंबर 2025 को टेंटेटिव डेटशीट जारी की थी, ताकि स्कूल छात्र पहले से अपनी तैयारी की रूपरेखा तय कर सकें. अब, सभी स्कूलों से विषय संयोजन (Subject Combination) का डेटा प्राप्त होने के बाद, बोर्ड ने फाइनल डेटशीट परी...

विधायक अनुराधा राणा ने की एलएसएसए एसोसिएशन के फ्रेशर प्रोग्राम में शिरकत

चित्र
विधायक अनुराधा राणा ने की एलएसएसए एसोसिएशन के फ्रेशर प्रोग्राम में शिरकत केलांग : ओम बौद्ध /  विधायक लाहौल-स्पीति सुश्री अनुराधा राणा ने लाहौल स्पीति स्टूडेंट्स एसोसिएशन चंडीगढ़ द्वारा आयोजित फ्रेशर प्रोग्राम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । इस अवसर पर विधायक ने एसोसिएशन के सफल संचालन और समाजसेवा के कार्यों की सराहना की। उन्होंने जारी विज्ञप्ति में कहा कि एलएसएसए पिछले 51 वर्षों से लाहौल-स्पीति के विद्यार्थियों को एकजुट कर न केवल उनकी सांस्कृतिक पहचान को जीवित रखे हुए है, बल्कि चंडीगढ़ में इलाज या अन्य कारणों से आने वाले क्षेत्रवासियों की भी हर संभव सहायता कर रही है। विधायक ने कहा कि इस नेक कार्य में वे भी हरसंभव सहयोग देंगी। कार्यक्रम के दौरान विधायक अनुराधा राणा ने एसोसिएशन को ₹1 लाख की राशि देने की घोषणा की और युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं व संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया।  इस अवसर पर रिटायर्ड डायरेक्टर आरबीआई निर्मल चंद ,ब्लॉक महासचिव तनु , पूर्व युवा कांग्रेस महासचिव अरुण , एसोसिएशन के प्रधान तेंजिन छुकित, सोनम दोरजे, तेंजिन, कुजंग पालमो, सो...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: