लोअर रिवालसर में रोशन बबलू की बढ़ती लोकप्रियता, विकास मॉडल की हर ओर है चर्चा
लोअर रिवालसर में रोशन बबलू की बढ़ती लोकप्रियता, विकास मॉडल की हर ओर है चर्चा लोहारडी पंचायत को मिलेगा 50 लाख का राष्ट्रीय सम्मान, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर नेरचौक : अजय सूर्या / भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोशन बबलू को जनता व पूर्व जिला परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर का खुला समर्थन बल्ह विधानसभा क्षेत्र के लोअर रिवालसर जिला परिषद वार्ड-26 से भाजपा समर्थित युवा प्रत्याशी एवं लोहारडी पंचायत के पूर्व प्रधान रोशन लाल बबलू इन दिनों क्षेत्र में लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। पंचायत स्तर पर करवाए गए विकास कार्यों, स्वच्छता अभियान और निष्पक्ष कार्यशैली के कारण उन्हें जनता का व्यापक समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। रोशन बबलू के नेतृत्व में ग्राम पंचायत लोहारडी ने “क्लीन एंड ग्रीन” श्रेणी में पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिला ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा आगामी 3 जून को दिल्ली में पंचायत को प्रशस्ति पत्र एवं 50 लाख रुपये की विकास राशि के साथ सम्मानित किया जाएगा। इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में खुशी ...