संदेश

कांग्रेस केवल झूठ और दोषारोपण की राजनीति कर रही है : त्रिलोक कपूर

चित्र
  कांग्रेस केवल झूठ और दोषारोपण की राजनीति कर रही है : त्रिलोक कपूर हर कैबिनेट बैठक में नौकरियों के दावे, लेकिन युवाओं को नहीं मिली स्थायी नौकरी 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा भूली कांग्रेस, भाजपा की राहत भी छीनी शिमला : गायत्री गर्ग / भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस नेता नरेश चौहान के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता हमेशा झूठ का सहारा लेकर राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठकों में फैसले कांग्रेस सरकार स्वयं करती है और बाद में उन्हीं खबरों को प्रचारित कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास करती है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को आज भी हर विषय में भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सरकारों को दोष देने की आदत पड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि क्या भाजपा सरकार के समय कभी चुनावों से पहले इस प्रकार की लोक-लुभावन घोषणाएं की गई थीं, जैसी आज कांग्रेस सरकार लगातार कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने का बड़ा वादा किया था, लेकिन आज तक महिलाओं के हाथ क्या लगा, यह ...

माता मुरारी देवी के ऐतिहासिक 3 दिवसीय मेले का बड़े हर्सोल्लास के साथ हुआ शुभारंभ

चित्र
  माता मुरारी देवी के ऐतिहासिक 3 दिवसीय मेले का बड़े हर्सोल्लास के साथ हुआ शुभारंभ प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग ई. एन.पी. सिंह ने धर्मपत्नी सहित मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत रिवालसर : अजय सूर्या /  जिला मंडी के मुरारी धार में स्थित क्षेत्र की आराध्य देवी माता मुरारी देवी के तीन दिवसीय मेले का मंगलवार को बड़े भक्तिमई वातावरण में हर्सोल्लास से विधिवत पूजा अर्चना के साथ आगाज हुआ। मेले के शुभारंभ के पावन अवसर पर लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (शिमला) ई. नागेंद्र पाल सिंह ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती पूनम सिंह के साथ मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामई उपस्थिति दर्ज करवाई। प्रमुख अभियंता अपने तमाम अधिकारी अमले के साथ मुरारी धार स्थित वन विभाग के विश्राम गृह पहुंचे, जहां पर विभिन्न पंचायतों से आए हुए महिला मंडलों व जनता सहित माता मुरारी देवी सेवा समिति के सदस्यों ने उनका बैंड बाजे एवं ढोल नगाड़ों के साथ फूलमालाओं से गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। उसके बाद विश्राम गृह से माता मुरारी देवी मंदिर प्रांगण तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि ने माता मुरारी देवी ...

प्रथम चरण के 18 पंचायत में 70%के आस पास वोटिंग होने का अनुमान नूरपुर ब्लाक मे

चित्र
  प्रथम चरण के 18 पंचायत में 70%के आस पास वोटिंग होने का अनुमान नूरपुर ब्लाक मे   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर आज प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदाताओ में काफी जोश दिखाई दिया l यह चुनाव व्यवस्था परिवर्तन सरकार का भविष्य तय करेंगे पंचायती राज संस्था के चुनाव परिणाम कांग्रेस और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का विषय बनाl कांग्रेस पार्टी को इस चुनाव में भाजपा के अंदर गुटबाजी और भीतरघात को लेकर इसका लाभ जीत के रूप मे मिल सकता हैl नूरपुर विधानसभा में है कुल 51 पंचायतें जिनमे पहले चरण में 18 पंचायतों में आज मतदाताओं द्वारा वोट डाले गये l तीन चरणों में कुल 328 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होंगी जिसका पहला चरण आज संपन्न हो गया जबकि दूसरा चरण 28 को और तीसरा चरण 30 मई को संपन्न होगा l इन 328 मतदान केंद्रों में 25 संवेदनशील और 23 अति संवेदनशील बूथ है l इन बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है l आज के प्रथम चरण में 18पंचायतों में प्रधान व उपप्रधान तथा वार्ड पंच व जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यो के लिए वोट मतदाता द्...

साक्षात्कार तिथि में परिवर्तन, अब 8 जून को होंगे साक्षात्कार

चित्र
  साक्षात्कार तिथि में परिवर्तन, अब 8 जून को होंगे साक्षात्कार सुंदरनगर : अजय सूर्या / बाल विकास परियोजना अधिकारी सुंदरनगर पूनम चौहान ने जानकारी दी कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत बाल विकास परियोजना सुंदरनगर, जिला मंडी के आंगनवाड़ी एवं पालना केंद्र सलाह वार्ड नंबर-4 तथा रोपा वार्ड नंबर-10, नगर परिषद सुंदरनगर में क्रेच कार्यकर्ता एवं क्रेच सहायिका के रिक्त पदों को भरने हेतु प्रस्तावित साक्षात्कार की तिथि में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में यह साक्षात्कार 30 मई 2026 को आयोजित किया जाना निर्धारित था, लेकिन प्रशासनिक कारणों से अब साक्षात्कार की नई तिथि 08 जून 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों के साक्षात्कार अब 08 जून 2026 को प्रातः 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी सुंदरनगर के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।

इंदौरा में विधायक मलेंद्र राजन ने परिवार सहित किया मतदान

चित्र
  इंदौरा में विधायक मलेंद्र राजन ने परिवार सहित किया मतदान विधायक ने भी अपने परिवार सहित इंदौरा में पांच वोट डालकर लोकतंत्र की परंपरा निभाई भूमिका पंचायती राज प्रणाली को मजबूत करने के लिए   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर प्रदेश की इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक परिवार सहित विधायक मलेन्द्र राजन परिवार सहित मतदान करने के लिए इंदौरा बूथ पर पहुंचे l प्रदेश में पंचायती राज संस्था प्रणाली के प्रथम चरण चुनाव के लिए मतदाता प्रधान उप प्रधान पंचायत समिति व जिला परिषद तथा वार्ड मेंबर के प्रत्याशियों के चयन के लिए वोट डाल रहे हैंl ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक मतदाता पांच वोटो के लिए पांच उम्मीदवारों चुन रहा है l प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किए गए हैं l लोकतंत्र में विधायक ने भी आज अपनी महत्वपूर्ण भूमिका 5 वोट डालकर पंचायती राज संस्था के लिए चयनित प्रत्याशियों के लिए वोट डाला है l

लोअर रिवालसर में रोशन बबलू की बढ़ती लोकप्रियता, विकास मॉडल की हर ओर है चर्चा

चित्र
  लोअर रिवालसर में रोशन बबलू की बढ़ती लोकप्रियता, विकास मॉडल की हर ओर है चर्चा लोहारडी पंचायत को मिलेगा 50 लाख का राष्ट्रीय सम्मान, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर नेरचौक : अजय सूर्या / भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोशन बबलू को जनता व पूर्व जिला परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर का खुला समर्थन  बल्ह विधानसभा क्षेत्र के लोअर रिवालसर जिला परिषद वार्ड-26 से भाजपा समर्थित युवा प्रत्याशी एवं लोहारडी पंचायत के पूर्व प्रधान रोशन लाल बबलू इन दिनों क्षेत्र में लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। पंचायत स्तर पर करवाए गए विकास कार्यों, स्वच्छता अभियान और निष्पक्ष कार्यशैली के कारण उन्हें जनता का व्यापक समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। रोशन बबलू के नेतृत्व में ग्राम पंचायत लोहारडी ने “क्लीन एंड ग्रीन” श्रेणी में पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिला ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा आगामी 3 जून को दिल्ली में पंचायत को प्रशस्ति पत्र एवं 50 लाख रुपये की विकास राशि के साथ सम्मानित किया जाएगा। इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में खुशी ...

भाजपा ने पार्टी अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे तीन पदाधिकारियों को दायित्वों से किया मुक्त

चित्र
  भाजपा ने पार्टी अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे तीन पदाधिकारियों को दायित्वों से किया मुक्त नूरपुर : विनय महाजन /  भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने संगठनात्मक अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए जिला परिषद चुनावों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे तीन पदाधिकारियों को उनके संगठनात्मक दायित्वों से मुक्त कर दिया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से परामर्श के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अनुमति से यह निर्णय लिया गया। पार्टी ने स्पष्ट किया कि संगठन के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ना पार्टी अनुशासन के विरुद्ध है, जिसके चलते संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके दायित्वों से मुक्त किया गया है।जिन पदाधिकारियों को दायित्वों से मुक्त किया गया है उनमें नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से काहन सिंह, जो अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष थे, गुलावंत सिंह, मंडल कार्यकारिणी सदस्य, तथा शामशेर सिंह शैल, किसान मोर्चा मंडल कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं।भाजपा ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया ह...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: