संदेश

सरकाघाट नगर परिषद पर भाजपा का लहराया परचम

चित्र
  सरकाघाट नगर परिषद पर भाजपा का लहराया परचम  पुष्पा देवी अध्यक्ष, लाल सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित भाजपा और कांग्रेस विधायक ने भी किया मतदान सरकाघाट : अजय सूर्या / नगर परिषद सरकाघाट के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए आयोजित चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। वार्ड संख्या-3 जमसाई की पार्षद पुष्पा देवी अध्यक्ष तथा वार्ड संख्या-7 बैहड़-डबरोग के पार्षद लाल सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव प्रक्रिया एसडीएम एवं प्राधिकृत अधिकारी राजेंद्र कुमार गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें नगर परिषद के सभी सात पार्षदों ने भाग लिया। इसके अलावा सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर तथा धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने भी मतदान किया। उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार शहरी निकायों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के विधायक भी मतदान के पात्र होते हैं। अध्यक्ष पद के लिए वार्ड संख्या-4 कलश की पार्षद ललिता और वार्ड संख्या-3 जमसाई की पार्षद पुष्पा देवी उम्मीदवार थीं, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड संख्या-2 रामनगर के पार्षद अश्वनी कुमा...

नूरपुर पुलिस की सतर्कता से अवैध लकड़ी परिवहन का खुलासा, तीन मामले दर्ज, सात वाहन कब्जे में

चित्र
  नूरपुर पुलिस की सतर्कता से अवैध लकड़ी परिवहन का खुलासा, तीन मामले दर्ज, सात वाहन कब्जे में  नूरपुर : विनय महाजन / पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम द्वारा आज प्रातः रियाली पुल के समीप नियमित नाकाबंदी एवं गश्त के दौरान लकड़ी से लदे कई संदिग्ध वाहनों को जांच हेतु रोका गया। गुप्त सूचना प्राप्त होने पर पुलिस थाना फतेहपुर तथा पुलिस पोस्ट रे के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रूप से वाहनों की जांच की गई ।जांच के दौरान कुल छह पिकअप वाहन तथा एक कैंटर विभिन्न प्रजातियों की लकड़ी एवं ईंधन लकड़ी से लदे पाए गए। वाहन चालकों से लकड़ी के परिवहन संबंधी वैध परमिट, लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वे कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।इस संबंध में पुलिस थाना फतेहपुर में धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता तथा धारा 41 एवं 42 भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत एफआईआर संख्या 66/2026, 67/2026 एवं 68/2026 दर्ज की गई हैं। प्रारंभिक जांच में लकड़ी के अवैध परिवहन की आशंका पाए जाने पर संबंधित सातों वाहनों तथा लकड़ी को कब्जे में लेकर आगामी जांच एवं कानूनी का...

नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एम.सी.एम. डी.ए.वी. सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, बाघनी (नूरपुर) मे

चित्र
  नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एम.सी.एम. डी.ए.वी. सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, बाघनी (नूरपुर) मे  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर मेहर चंद महाजन डी.ए.वी. सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, बाघनी (नूरपुर) में आज कक्षा +1 एवं +2 के विद्यार्थियों के लिए नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नूरपुर के एस.डी.एम.  अरुण शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।अपने प्रेरणादायक संबोधन में  अरुण शर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार तथा समाज पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अपने जीवन में अनुशासन, सकारात्मक सोच और अच्छे संस्कार अपनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने तथा उसका सकारात्मक एवं रचनात्मक उपयोग करने की सलाह दीl उन्होंने विद्यार्थियों को अपने माता-पिता एवं गुरुओं का सम्मान करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए बड़ों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद अत्...

नशा निवारण समिति की बैठक में "एंटी चिट्टा एवं ड्रग-फ्री हिमाचल अभियान" को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

चित्र
  नशा निवारण समिति की बैठक में "एंटी चिट्टा एवं ड्रग-फ्री हिमाचल अभियान" को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प नूरपुर : विनय महाजन / हिमाचल प्रदेश सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम "एंटी चिट्टा एवं ड्रग-फ्री हिमाचल अभियान" के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से आज नगर परिषद नूरपुर की नशा निवारण समिति की एक बैठक नगर परिषद कार्यालय नूरपुर में आयोजित की गई। बैठक की शिरकत पुलिस अधीक्षक नूरपुर  कुलभूषण वर्मा ने अध्यक्षता की l इस बैठक में एसडीएम नूरपुर, एसडीपीओ नूरपुर, थाना प्रभारी नूरपुर, नगर परिषद नूरपुर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षदों एवं अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे एंटी चिट्टा एवं ड्रग-फ्री हिमाचल अभियान के उद्देश्यों एवं कार्ययोजना की जानकारी दी गई। युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति, विशेषकर चिट्टा (हेरोइन) एवं अन्य मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं तस्करी पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके प्रभावी नियंत्रण हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया।बैठक में स्क...

मुख्यमंत्री सुक्खू 20 जून को सिरमौर दौरे पर, टुटवी में सुनेंगे जन समस्याएं

चित्र
मुख्यमंत्री सुक्खू 20 जून को सिरमौर दौरे पर,   मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू 20 जून, 2026 को सिरमौर जिला के प्रवास पर होंगेे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जिला सिरमौर की रेणुका विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार स्थित थैना का बाग हेलीपैड पर पहुंचने के उपरांत टुटवी (भवाई) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आम जन की समस्याएं सुनेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहेंगे ।

अतिरिक्त निदेशक (उच्च शिक्षा विभाग) का कंवर दुर्गा चंद महाविद्यालय में औचक निरिक्षण

चित्र
अतिरिक्त निदेशक (उच्च शिक्षा विभाग) का कंवर दुर्गा चंद महाविद्यालय में औचक निरिक्षण कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में दिनांक 19 जून 2026 को उच्च शिक्षा विभाग की अतिरिक्त निदेशक महोदया डॉ.सुनिता सिंह ने महाविद्यालय का दौरा किया। उनके साथ अनिता कुमारी (कार्यलय अधीक्षक) भी उपस्थित रहीं। महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य प्रो. अरुण चंद्र सहित समस्त शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक महोदया ने महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों तथा महाविद्यालय में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने महाविद्यालय की कार्यप्रणाली एवं विद्यार्थियों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। बैठक के दौरान महाविद्यालय के विकास, विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, नई शैक्षणिक पहल, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा उच्च शिक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा महाविद्यालय की आवश्यकताओं एवं भविष्य की योज...

21 जून को कांगड़ा जिला में 12 केंद्रों में होगी नीट परीक्षा: एडीसी

चित्र
  21 जून को कांगड़ा जिला में 12 केंद्रों में होगी नीट परीक्षा: एडीसी धर्मशाला, नीट की परीक्षा 21 जून को कांगड़ा जिला के 12 केंद्रों में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने आज शुक्रवार को परीक्षा के सफल आयोजन के लिए रखी गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। इस अवसर पर केंद्र प्रभारियों को परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जरूरी टिप्स भी दिए गए। अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से परीक्षाओं के संचालन का काम पूरी गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों से उचित व्यवस्था समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी पुलिस कर्मचारियों की सेवाएं ली जा रही हैं जबकि इस बार आईटीबीपी भी सुरक्षा व्यवस्था में शामिल रहेगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि नीट की परीक्षा दोपहर दो बजे से सांय 5ः15 बजे तक आयोजित की जाएगी जबकि विशेष रूप से सक्षम परीक्षार्थियों को अतिरिक्त समय दिया जाएगा, ऐसे परीक्षार्थियों की परीक्षा 6ः20 बजे समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी 11 बजे से 1ः30 बजे ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: