प्रदेश सरकार पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध : मलेंद्र राजन
प्रदेश सरकार पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध : मलेंद्र राजन नूरपुर:-(विनय महाजन) नूरपुर इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने आज ग्राम पंचायत काठगढ़ में आयोजित ग्राम सभा में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं और प्रदेश सरकार पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैl उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायती राज व्यवस्था की शक्तियों, अधिकारों एवं दायित्वों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपने अधिकारों का सदुपयोग करते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों को आवश्यकता एवं प्राथमिकता के अनुसार विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि प्रत्येक पंचायत में विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा सके।विधायक ने बताया कि ग्राम पंचायत काठगढ़ के लिए नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्वीकृत हो चुका है, जिसे शीघ्र ही स्था...