संदेश

प्रदेश सरकार पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध : मलेंद्र राजन

चित्र
 प्रदेश सरकार पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध : मलेंद्र राजन नूरपुर:-(विनय महाजन)  नूरपुर  इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने आज ग्राम पंचायत काठगढ़ में आयोजित ग्राम सभा में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं और प्रदेश सरकार पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैl उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायती राज व्यवस्था की शक्तियों, अधिकारों एवं दायित्वों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपने अधिकारों का सदुपयोग करते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों को आवश्यकता एवं प्राथमिकता के अनुसार विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि प्रत्येक पंचायत में विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा सके।विधायक ने बताया कि ग्राम पंचायत काठगढ़ के लिए नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्वीकृत हो चुका है, जिसे शीघ्र ही स्था...

*जसूर क्षेत्र में छतरौली पुल के पास दोनों काज वे सड़कों को तारकोल डालकर पक्का जनहित मे करने हेतु कांग्रेस चम्बा लोकसभा सांसद से आग्रह*

चित्र
 *जसूर  क्षेत्र में छतरौली पुल के पास  दोनों काज वे सड़कों को तारकोल डालकर पक्का जनहित मे  करने हेतु कांग्रेस चम्बा लोकसभा सांसद से आग्रह*              नूरपुर:-(विनय महाजन)                                         नूरपुर प्रदेश मे बहुत चर्चित  फोरलेन  निर्माण  कंपनी के द्वारा करवाए जा रहे कार्यों को लेकर लोगों ने राहत  की सांस ली हैl  यह किस्सा है जसूर बाजार की दोनों सर्विस लेन सड़कों को तारकोल डालकर पक्का कर देने से  जसूर के कारोबारी  वर्ग ने भी  राहत की सांस ली है l बता दे कि लंबे समय से इन  जर्जर सड़कों पर वाहनों के गुजरने से भारी मात्रा में धूल मिट्टी उड़कर कारोबारी परिसरों में प्रवेश कर रही है थी l तथा भारी परेशानी का कारण बन रही थी l व्यापार मंडल के नेतृत्व में एक शिष्ट  मंडल ने  कुछ समय पहले यह मामला कांगड़ा चंबा लोक सभा  सांसद डॉ राजीव भारद्वाज के ध्यान में ...

*मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कैरोल ने नूरपुर और बासा वजीरा में स्वास्थ्य केदो व स्वास्थ्य सेवाओं का लिया

चित्र
 *मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कैरोल ने नूरपुर और बासा वजीरा में स्वास्थ्य केदो व स्वास्थ्य सेवाओं का लिया  जायजा*                                            नूरपुर:-(विनय महाजन)                                       नूरपुर डॉ. विवेक करोल मुख्य चिकित्सा अधिकारी  कांगड़ा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर व बासा बजीरा का आज  निरीक्षण कर स्वास्थ्य संस्थान में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्सकीय व्यवस्थाओं, दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। इस अवसर पर  निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके उपरांत लोक निर्माण विभाग  के अधिकारियों के साथ पीएचसी बासा...

प्रदेश की परिवहन निगम की बसों के बीच रास्ते में खराब होने का सिलसिला, अब डीलक्स बस हुई बंद

चित्र
 *प्रदेश की  परिवहन निगम की बसों के बीच रास्ते में खराब होने का सिलसिला, अब डीलक्स बस हुई बंद* नूरपुर:-(विनय महाजन)  नूरपुर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के बीच रास्ते में खराब होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।यह ताजा मामला धर्मशाला डिपो की एक डीलक्स बस का है जो पठानकोट से धर्मशाला जा रही थी। बस पठानकोट से महज करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद राजा का बाग में तकनीकी खराबी के कारण बीच सड़क पर खड़ी हो गई। इससे बस में सवार यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है  कि पिछले कुछ दिनों के भीतर पठानकोट-जसूर मार्ग पर बीच रास्ते में खराब होने वाली यह पथ परिवहन निगम की तीसरी बस है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से निगम की बसों के रखरखाव और तकनीकी स्थिति पर भी सवाल उठने लगे हैं। खराब हुई बस का पंजीकरण नंबर HP-68-6613 है। व्यवस्था परिवर्तन सरकार में लाल  फीता शाही  प्रशासन का यह हाल है कि  सरकार के प्रशासन को पता ही नहीं होता ऐसे  मामलों का          *इस मामले में जब पठानकोट डिपो के प्रबंधक विजय चौधर...

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत फतेहपुर में 60 पीयर लीडर्स को दिया गया प्रशिक्षण

चित्र
 नशा मुक्त भारत अभियान के तहत फतेहपुर में 60 पीयर लीडर्स को दिया गया प्रशिक्षण  नूरपुर से विनय महाजन  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत तहसील कल्याण अधिकारी, फतेहपुर द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन, फतेहपुर में पांच विद्यालयों के 60 पीयर लीडर्स (हेड बॉय, क्लास मॉनिटर एवं हाउस कैप्टन) के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।   कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋचा मेहरोत्रा ने विद्यार्थियों के साथ संवाद कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों, इससे बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं डॉ. गौरव शर्मा ने बतौर प्रशिक्षक विद्यार्थियों को नशा मुक्ति, जागरूकता एवं पीयर लीडर्स की भूमिका पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि पीयर लीडर्स अपने-अपने विद्यालयों में नशे के प्रति जागरूकता फैलाने और साथियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय, फतेहपुर से वरुण भी उपस्थित रहे।

कांगड़ा घाटी रेलवे देश की अमूल्य धरोहर, इसके साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी कांगड़ा घाटी रेलवे संघर्ष समिति

चित्र
 कांगड़ा घाटी रेलवे देश की अमूल्य धरोहर, इसके साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी  कांगड़ा घाटी रेलवे संघर्ष समिति*  नूरपुर:-(विनय महाजन )  नूरपुर प्रदेश की  कांगड़ा घाटी रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष पी.सी. विश्वकर्मा ने रेल राज्य मंत्री  को एक पत्र भेजकर कांगड़ा घाटी रेलवे की ऐतिहासिक पहचान और वर्तमान रेल सेवाओं को पूरी तरह सुरक्षित रखने की मांग की है।उन्होंने कहा कि लगभग 100 वर्षों से संचालित कांगड़ा घाटी रेलवे केवल एक रेल लाइन नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था, पर्यटन और लाखों लोगों की जीवनरेखा है। इस ऐतिहासिक धरोहर के साथ किसी भी प्रकार का प्रयोग या छेड़छाड़ जनभावनाओं के विपरीत होगा।समिति ने कहा कि यदि पठानकोट क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंगों के कारण यातायात संबंधी समस्याएं हैं, तो उनका स्थायी समाधान फ्लाईओवर अथवा अंडरपास बनाकर किया जा सकता है। करोड़ों रुपये खर्च कर ऐतिहासिक रेल संचालन को सीमित करना दूरदर्शी निर्णय नहीं होगा।समिति ने यह भी कहा कि पठानकोट जंक्शन तक रेल सेवा जारी रहने से पंजाब और हिमाचल के हजारों श...

व्यवस्था परिवर्तन सरकार से किया आग्रह

चित्र
 *व्यवस्था परिवर्तन सरकार से किया आग्रह *         नूरपुर:-(विनय महाजन )  नूरपुर  प्रदेश अध्यक्ष  डॉक्टर संजीव गुलेरिया न्यु पेंशन स्कीम (दस वर्ष से कम सेवाकाल वाले) सेवानिवृत कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने आज यहां प्रैस  विज्ञाप्ति  में कहा कि व्यवस्था परिवर्तन की राह पर चल रही आपकी सरकार के समक्ष प्रदेश के अत्यंत शोषित, गरीब और बेसहारा बुजुर्ग कर्मचारियों की सिसकियों को पहुंचाने का एक विनम्र प्रयास है। डॉ गुलरिया ने कहा कि दैनिक वेतनभोगी और अंशकालीन कर्मचारी वे लोग हैं जिन्होंने जवानी में सरकारी विभागों के रिक्त पदों को संभाला। जब सरकारी खजाने को बचाने के लिए कम वेतन पर भर्तियां की गईं, तब इन कर्मचारियों ने नियमित स्टाफ से भी अधिक शारीरिक श्रम किया। इस आस में कि एक दिन वे भी नियमित होंगे, उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी सरकारी विभागों को समर्पित कर दी।उन्होंने आगे कहा कि ​लेकिन बदकिस्मती देखिए, कई कर्मचारी अंशकालीन या दैनिक वेतनभोगी के रूप में ही सेवानिवृत्त हो गए। डाक्टर संजीव गुलेरीया ने कहा कि क्या इन गरीब कर्मचारियों का कसूर सिर्फ इतना...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: