फिटर एवं वैल्डर के 50 पद अधिसूचित, साक्षात्कार 18 जुलाई को रोजगार कार्यालय मंडी में
फिटर एवं वैल्डर के 50 पद अधिसूचित, साक्षात्कार 18 जुलाई को रोजगार कार्यालय मंडी में मंडी : अजय सूर्या / जिला रोजगार अधिकारी अरविन्द सिंह चौहान ने सूचित किया है कि के.एम. इंटरप्राइजेज द्वारा जिला रोजगार कार्यालय, मण्डी को फिटर एवं वैल्डर के 50 पद अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों को भरने के लिए 18 जुलाई, 2026 को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय, मंडी में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए दसवीं, बारहवीं एवं आईटीआई (फिटर ट्रेड) उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि चयनित फ्रेशर अभ्यर्थियों को 17,000 रुपए प्रतिमाह (बेसिक वेतन) तथा अनुभवी अभ्यर्थियों को योग्यता एवं अनुभव के आधार पर 25,000 रुपए प्रतिमाह तक वेतन निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त निःशुल्क आवास की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, जम्मू, पांवटा साहिब, हरिद्वार, देहरादून तथा पंजाब स्थित परियोजनाओं में की जाएगी। उन्होंने बताया कि पात्र यो...