संदेश

रिवालसर में तीन दिवसीय 'ओम शांति किड्स समर कैंप' का उत्साहपूर्ण समापन

चित्र
  रिवालसर में तीन दिवसीय 'ओम शांति किड्स समर कैंप' का उत्साहपूर्ण समापन रिवालसर : अजय सूर्या / प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रिवालसर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 'ओम शांति किड्स समर कैंप' का बुधवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। बीके सुनीता दीदी के मार्गदर्शन और बीके सोमा बहन के संयोजन में आयोजित शिविर में रिवालसर व आसपास के क्षेत्रों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर के दौरान बच्चों को जीवन कौशल, श्रेष्ठ संस्कार, राजयोग मेडिटेशन, व्यक्तित्व विकास, स्वास्थ्य एवं नैतिक मूल्यों से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रेरित किया गया। समापन समारोह में त्रिसंगम पब्लिक स्कूल के निदेशक बी.डी. शर्मा, सरस्वती विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या अनुपमा, रश्मि गुप्ता, आरोग्यपीठ से के.सी. शर्मा तथा योग शिक्षिका गीतांजलि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि बी.डी. शर्मा ने कहा कि जीवन में सफलता केवल शिक्षा से नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार, सकारात्मक सोच, अनुशासन और आत्मविश्वास से मिलती है। उन्होंने बच्चों को हर परिस्थिति में प्रसन्न और सकारात्मक...

कांग्रेस सरकार का काउंटडाउन शुरू, 2027 में जनता करेगी हिसाब बराबर: विपिन सिंह परमार

चित्र
  कांग्रेस सरकार का काउंटडाउन शुरू, 2027 में जनता करेगी हिसाब बराबर: विपिन सिंह परमार भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान—एकजुट होकर जन-जन तक पहुंचें, झूठ और कुशासन के खिलाफ छेड़ें जनजागरण अभियान पालमपुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सुलह विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह परमार ने प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद अब से ही हो चुका है। प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करे, घर-घर पहुंचे और कांग्रेस सरकार के झूठ, वादाखिलाफी, कुशासन तथा जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने बेनकाब करें। कहा कि यह केवल चुनाव की तैयारी नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश को कुशासन से मुक्त कराने का जनआंदोलन है। परमार ने कहा कि सत्ता प्राप्त करने के लिए कांग्रेस ने झूठी गारंटियों और बड़े-बड़े वादों का सहारा लेकर प्रदेश की भोली-भाली जनता को भ्रमित किया, लेकिन साढ़े तीन वर्षों में उन वादों का परिणाम केवल निराशा, अव्यवस्था और आर्थिक बदहाली के रूप में सामने आया। आज प्रदेश का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है, किसान और बागवान ...

फिटर एवं वैल्डर के 50 पद अधिसूचित, साक्षात्कार 18 जुलाई को रोजगार कार्यालय मंडी में

चित्र
  फिटर एवं वैल्डर के 50 पद अधिसूचित, साक्षात्कार 18 जुलाई को रोजगार कार्यालय मंडी में मंडी : अजय सूर्या / जिला रोजगार अधिकारी अरविन्द सिंह चौहान ने सूचित किया है कि के.एम. इंटरप्राइजेज द्वारा जिला रोजगार कार्यालय, मण्डी को फिटर एवं वैल्डर के 50 पद अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों को भरने के लिए 18 जुलाई, 2026 को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय, मंडी में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए दसवीं, बारहवीं एवं आईटीआई (फिटर ट्रेड) उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि चयनित फ्रेशर अभ्यर्थियों को 17,000 रुपए प्रतिमाह (बेसिक वेतन) तथा अनुभवी अभ्यर्थियों को योग्यता एवं अनुभव के आधार पर 25,000 रुपए प्रतिमाह तक वेतन निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त निःशुल्क आवास की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, जम्मू, पांवटा साहिब, हरिद्वार, देहरादून तथा पंजाब स्थित परियोजनाओं में की जाएगी।   उन्होंने बताया कि पात्र यो...

गिरिनगर–पॉलिटेक्निक सड़क निर्माण में करोड़ों की बर्बादी बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा : डॉ. राजीव बिंदल

चित्र
  गिरिनगर–पॉलिटेक्निक सड़क निर्माण में करोड़ों की बर्बादी बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा : डॉ. राजीव बिंदल एक व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए जनता को परेशानी में डालना दुर्भाग्यपूर्ण, पीडब्ल्यूडी से निष्पक्ष जांच की मांग नाहन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आज रामपुर भारापुर पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला, जिसमें जिला परिषद सदस्य भगवान दास, पंचायत प्रधान रजनीश, उपप्रधान बलदेव, बीडीसी सदस्य दीपक सहित पंचायत के अनेक वरिष्ठ एवं सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने गिरिनगर रोड से पॉलिटेक्निक तक बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं और जनता को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। डॉ. बिंदल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क पर बार-बार निर्माण कार्य किए जाने से गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कभी सड़क को उखाड़ दिया जाता है, फिर उसमें भराई की जाती है, उसके बाद टाइलें बिछाई जाती हैं और कुछ समय बाद उन्हें फिर उखाड़कर दोबारा भराई कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि आखिर लोक निर्माण विभाग के करोड़ों रुपये की इस प्रकार बर्बादी कौन कर रहा ...

नूरपुर पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई; 11 ग्राम चिट्टा के साथ महिला और एक युवक गिरफ्तार

चित्र
  नूरपुर पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई; 11 ग्राम चिट्टा के साथ महिला और एक युवक गिरफ्तार  नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस थाना डमटाल की टीम ने कार्रवाई की है। पुलिस ने गांव छन्नी (तहसील इन्दौरा, जिला कांगड़ा, हि.प्र.) में एक घर की तलाशी लेकर 11 ग्राम हेरोईन/चिट्टा बरामद किया है। जानकारी एडिशनल एसपी डीसी वर्मा ने नूरपुर में देते हुए बताया कि पुलिस थाना डमटाल की टीम ने आज क्षेत्र में गश्त और नशीले पदार्थों की चेकिंग के संबंध में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पिंकी (पत्नी दलीप कुमार, निवासी गांव व डा० छन्नी, तहसील इन्दौरा, जिला कांगड़ा) अपने दामाद आकाशदीप (पुत्र सरफु सिंह, निवासी गांव व डा० महताबपुर, तहसील मुकेरियां, जिला होशियारपुर, पंजाब) के साथ मिलकर अपने घर से आने-जाने वाले ग्राहकों को चिट्टा बेच रही है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कानून के नियमों का पालन करते हुए गवाहों के सामने घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पहली मंजिल पर बने कमरे में लकड़ी की अलमारी के पास रखे नीले र...

कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर घेरेगी भाजपा, चार्जशीट और जन आंदोलन के लिए प्रदेश स्तरीय समितियों का गठन

चित्र
  कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर घेरेगी भाजपा, चार्जशीट और जन आंदोलन के लिए प्रदेश स्तरीय समितियों का गठन डॉ. राजीव बिंदल बोले – कांग्रेस सरकार को घेरा भी जाएगा और उसकी किलाबंदी भी की जाएगी शिमला : गायत्री गर्ग / भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं को जनता के बीच प्रभावी ढंग से उजागर करने तथा प्रदेशव्यापी जनआंदोलन चलाने के उद्देश्य से चार्जशीट समिति और जन आंदोलन समिति का गठन किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने अपने साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में जनता के विश्वास को तोड़ा है और विकास कार्यों को ठप कर प्रदेश को आर्थिक एवं प्रशासनिक संकट की ओर धकेल दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि "वर्तमान कांग्रेस सरकार को घेरा भी जाएगा और उसकी किलाबंदी भी की जाएगी।" भाजपा गांव-गांव और घर-घर जाकर सरकार की हर विफलता को जनता के सामने रखेगी और प्रदेश हित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर सशक्त जनआंदोलन खड़ा करेगी। डॉ. बिंदल ने बताया कि सरकार की न...

तीसरे दिन भी सिविल अस्पताल ज्वाली की पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं, मरीज और कर्मचारी परेशान

चित्र
  तीसरे दिन भी सिविल अस्पताल ज्वाली की पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं, मरीज और कर्मचारी परेशान ज्वाली : दीपक शर्मा / ज्वाली  सिविल अस्पताल ज्वाली में पेयजल संकट लगातार तीसरे दिन भी बना हुआ है। जलशक्ति विभाग अब तक अस्पताल की पानी की आपूर्ति बहाल करने में सफल नहीं हो पाया है। विभाग पिछले दो दिनों से आपूर्ति बहाल करने के दावे करता रहा, लेकिन अस्पताल में अब भी पानी नहीं पहुंचा है। पानी की आपूर्ति ठप होने से मरीजों, उनके तीमारदारों तथा अस्पताल के सफाई कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारियों को अस्पताल की साफ-सफाई के लिए लक्ष्मी नारायण मंदिर से पानी लाना पड़ रहा है। वहीं, मंगलवार को जलशक्ति विभाग ने अस्पताल के टैंक से अस्थायी रूप से पानी उपलब्ध कराने की बात कही थी, लेकिन तीसरे दिन भी यह व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी। अस्पताल की एसएमओ डॉ. श्रुति ने बताया कि इस समस्या से कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार को अवगत करा दिया गया है। साथ ही जलशक्ति विभाग को इस संबंध में लिखित शिकायत भी भेज दी गई है। उधर, जलशक्ति विभाग ज्वाली के अधिशासी अभियंता (...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: