संदेश

प्रदेश की खन्नी पंचायत में अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन द्वारा 800 पौधों एवं 200 मोरिंगा उत्पादों का निःशुल्क वितरण

चित्र
 प्रदेश की खन्नी पंचायत में अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन द्वारा 800 पौधों एवं 200 मोरिंगा उत्पादों का निःशुल्क वितरण (नूरपुर:- विनय महाजन)                                   नूरपुर अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन द्वारा ग्राम पंचायत खन्नी, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) में एक भव्य जनकल्याण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 800 विभिन्न प्रजातियों के पौधों तथा 200 मोरिंगा उत्पादों का निःशुल्क वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को व्यावसायिक , तकनीकी, वोकेशनल  एवं पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए प्रति विद्यार्थी ₹7 लाख तक की छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही शिक्षा के महत्व एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष बल दिया गया।इस अवसर पर मोरिंगा को "सुपर फूड" बताते हुए इसके स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त अर्जुन, अमरूद, आम, पी-23 सफेदा, नीम, लसोड़ा सहित विभिन्न पौधों और इस अवसर पर  पर्यावरणीय, औषधीय एव...

विश्वकर्मा मंदिर जवाली में आशा कार्यकर्ताओं की बैठक, बिम्पी देवी बनीं नई ब्लॉक अध्यक्ष

चित्र
 विश्वकर्मा मंदिर जवाली में आशा कार्यकर्ताओं की बैठक, बिम्पी देवी बनीं नई ब्लॉक अध्यक्ष ​जवाली (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली के अंतर्गत ब्लॉक नगरोटा सूरियां की आशा कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक विश्वकर्मा मंदिर जवाली के परिसर में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ (BMS) की प्रदेशाध्यक्ष सरला राणा ने की, जबकि भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता मदन राणा बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। ​बैठक के दौरान संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से आशा कार्यकर्ताओं की नई ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। ​नई कार्यकारिणी का ब्योरा: ​अध्यक्ष: बिम्पी देवी ​महासचिव: पवना कुमारी ​उपाध्यक्ष: रिचा गुलेरिया, निर्मला देवी, पूनम देवी, रंजना देवी, रेणु देवी और कमलेश कुमारी ​सहसचिव: सुनीता देवी एवं पुष्पा देवी ​कोषाध्यक्ष: रीना देवी (कोटला), रिचा देवी (कुठेड), पूनम (जवाली) और रंजू बाला (नगरोटा सूरियां) ​कार्यकारिणी सदस्य: तृप्ता देवी, शम्मा, प्रवीना, रीना, सुमन, गुलशन, शम्मी, सपना आशा तथा सरिता देवी ​नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने आशा कार्यकर्ताओं के हितों और समस्याओं को प्रमुखत...

अफीम रखने के मामले में दो दोषियों को दो-दो वर्ष के कारावास की सजा

चित्र
  अफीम रखने के मामले में दो दोषियों को दो-दो वर्ष के कारावास की सजा  कुल्लू, 23 जुलाई: विशेष न्यायाधीश-प्रथम, कुल्लू  प्रकाश चंद राणा की अदालत ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 18 के तहत दोषी पाए गए दो आरोपियों मेघ सिंह पुत्र राम सिंह तथा गंभीर सिंह पुत्र विजय राम, दोनों निवासी गांव धारा, डाकघर ब्रेहण, उप तहसील सैंज, जिला कुल्लू को दो-दो वर्ष के कठोर कारावास तथा 12-12 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोनों दोषियों को तीन-तीन माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।   जिला न्यायवादी कुल्लू कुलभूषण गौतम ने बताया कि 17 जुलाई 2019 को एसआई राम लाल के नेतृत्व में एसएनसीसी एवं एफयू कुल्लू की पुलिस टीम बजौरा में नाकाबंदी एवं नियमित गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान मेघ सिंह और गंभीर सिंह को पुलिस ने एक मारुति ईको वाहन (एचपी-66-5534) सहित पकड़ा। वाहन के डैशबोर्ड में रखे बैग से 410 ग्राम अफीम बरामद हुई।    इस बरामदगी के आधार पर थाना भुंतर में एफआईआर संख्या 145/19 दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की जांच पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत...

चरस तस्करी के मामले में आरोपी को 13 वर्ष के कठोर कारावास की सजा 

चित्र
  चरस तस्करी के मामले में आरोपी को 13 वर्ष के कठोर कारावास की सजा  कुल्लू,। विशेष न्यायाधीश-प्रथम, कुल्लू, प्रकाश चंद राणा की अदालत ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 के तहत दोषी पाए गए झुडू राम पुत्र वेद राम, निवासी गांव गलिंगचा, डाकघर बठाहड़, तहसील बंजार, जिला कुल्लू को 13 वर्ष के कठोर कारावास तथा 1 लाख 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में आरोपी को 30 माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।     जिला न्यायवादी कुल्लू कुलभूषण गौतम ने बताया कि 18 अक्तूबर 2022 को एसआई नारायण लाल के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेटिंग यूनिट (एसआईयू) कुल्लू की पुलिस टीम मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। पूर्व सूचना के आधार पर चिपनी समीप तुंग स्थान पर झुडू राम के कब्जे से 3.115 किलोग्राम चरस बरामद की गई।       इस बरामदगी के आधार पर थाना बंजार में एफआईआर संख्या 136/22 दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की जांच पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। अभियोजन पक्ष ने आरोप सिद्ध करने के लिए न्यायालय में 13 गवाहों के बयान दर...

ब्लॉक मंडल कांग्रेस में मोदी सरकार के खिलाफ माननीय राष्ट्रपति को के नाम पर ज्ञापन सोपा नूरपुर एसडीएम को

 ब्लॉक मंडल कांग्रेस में मोदी सरकार के खिलाफ माननीय राष्ट्रपति को के नाम पर ज्ञापन सोपा नूरपुर एसडीएम को             नूरपुर:-( विनय महाजन)                                    नूरपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नूरपुर द्वारा आज एक जुलूस के रूप में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पूर्व विधायक अजय महाजन की शिरकत में बचत भवन से चलक मिनी सचिवालय मे धरना प्रदर्शन किया l कार्यक्रम में  संगठन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पंचायत के प्रधान और नगर परिषद के कांग्रेस समर्थित वार्ड मेंबर भी उपस्थित थे l लगभग आधा घंटा संगठन के कार्यकर्ताओं में मोदी सरकार मुर्दाबाद रंगा बिल्ला के खिलाफ  नारे लगाए नहीं मोदी मीडिया पर भी उन्होंने जमकर नारेबाजी की l इस इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे के नीचे एक जुटता  का परिचय देते हुए नूरपुर प्रशासन को माननीय राष्ट्रपति के नाम पर एक ज्ञापन दिया जिसकी प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दी गईl इस हफ्ते पर ब्लॉक का...

विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत टकोली घिरथा के एक गांव में एक आवारा बैल के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है

चित्र
  विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत टकोली घिरथा के एक गांव में एक आवारा बैल के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैल की टांग पर किसी तेजधार हथियार से गहरा घाव कर दिया, जिससे उसे चलने-फिरने में काफी परेशानी हो रही थी। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पंचायत के पूर्व प्रधान एवं श्री मणिमहेश गौसदन खब्बल हार के सदस्य लक्की स्टार रिहालिया को दी। सूचना मिलते ही लक्की स्टार रिहालिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ फार्मासिस्ट वंटी चौधरी और रमीत खट्टा भी मौजूद रहे। टीम ने घायल बैल का प्राथमिक उपचार कर उसकी मरहम-पट्टी की। इस अवसर पर श्री मणिमहेश गौसदन खब्बल हार के सदस्य लक्की स्टार रिहालिया, पवन कुमार जट, प्रेम कुमार, सौरभ कुमार और गणेश कुमार ने पशुपालन विभाग से आग्रह किया कि घायल आवारा बैल को शीघ्र गौसदन पहुंचाया जाए, ताकि उसका समुचित उपचार और देखभाल सुनिश्चित की जा सके। साथ ही उन्होंने पशुओं के साथ इस प्रकार की क्रूरता करने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान कर उसके विरुद्ध उचित कार्रवाई की भी मांग की। ज्वाली :- राजेश कतनौरिया

27 जुलाई को हॉलिडे इन रिजॉर्ट, फागू में 23 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

चित्र
  27 जुलाई को हॉलिडे इन रिजॉर्ट, फागू में 23 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए 27 जुलाई, 2026 को प्रातः 10:30 बजे हॉलिडे इन रिजॉर्ट (यूनिट ऑफ सिद्ध्या होटल एंड रिजॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड), फागू, ठियोग में 23 विभिन्न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्रों, बायोडाटा/रिज्यूम तथा आवश्यक दस्तावेजों सहित साक्षात्कार स्थल पर उपस्थित हों। उन्होंने बताया कि इन पदों में फूड एंड बेवरेज सुपरवाइजर के 05 पद, फ्रंट ऑफिस स्टाफ के 06 पद, फूड एंड बेवरेज असिस्टेंट के 07 पद तथा कॉमिस-I, कॉमिस-II एवं कॉमिस-III के 05 पद शामिल हैं।  फूड एंड बेवरेज सुपरवाइजर और फ्रंट ऑफिस स्टाफ के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बी.एस.सी. होटल मैनेजमेंट, फूड एंड बेवरेज असिस्टेंट के लिए होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा और कॉमिस-I, कॉमिस-II एवं कॉमिस-III के लिए फूड प्रोडक्शन में डिप्लोमा होना आवश्यक है। आयु सीमा फूड एंड बेवरेज सु...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: