संदेश

आत्म प्रज्ञा आश्रम बाघनी में चतुर्थ यजुर्वेद महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न

चित्र
  आत्म प्रज्ञा आश्रम बाघनी में चतुर्थ यजुर्वेद महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर के आत्म प्रज्ञा आश्रम बाघनी में आयोजित चतुर्थ यजुर्वेद महायज्ञ रविवार को पूर्णाहुति के साथ विधिवत संपन्न हुआ। महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर स्वामी वेद प्रकाश जी ने यज्ञ मंत्रों की विस्तारपूर्वक व्याख्या की। वहीं, वेद पाठ विदुषी नीतू आर्या जी ने सुंदर ढंग से वेद पाठ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में दुनेरा गुरुकुल तथा दयानंद बाल वाटिका बाघनी के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। दयानंद बाल वाटिका का आयोजन आर्य समाज नूरपुर के सहयोग से किया जा रहा है। महायज्ञ के समापन अवसर पर हरियाणा, पालमपुर सहित अन्य क्षेत्रों से समाज के पदाधिकारी एवं विद्वान भी पहुंचे। इस दौरान विद्वानों ने वैदिक विचारों को सरल एवं प्रभावी ढंग से उपस्थित लोगों के समक्ष रखा। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद ऋषि लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं एवं अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कुठण्डल में गलतफहमी के चलते तनावपूर्ण हुआ माहौल, पुलिस की मध्यस्थता से मामला शांत

चित्र
  कुठण्डल में गलतफहमी के चलते तनावपूर्ण हुआ माहौल, पुलिस की मध्यस्थता से मामला शांत फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / फतेहपुर की पंचायत खेहर के तहत कुठण्डल स्थित गुरुद्वारे में शनिवार रात उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब भारी पुलिस बल अचानक गुरुद्वारा परिसर में पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस बल के पहुंचने से पहले कुछ निहंगों को भी स्थानीय लोगों द्वारा गुरुद्वारे की ओर जाते हुए देखा गया था, जिसके चलते लोगों में मामले को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं होने लगीं। रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे थाना प्रभारी रैहन सुनील से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा कमेटी का दूसरे राज्य की कमेटी के साथ किसी विवाद को लेकर मामला था। स्थानीय कमेटी की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा था, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके। वहीं, करीब आठ बजे पंचायत प्रधान अनिल कुमार से बातचीत में उन्होंने बताया कि कुछ गलतफहमी के चलते मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को इसमें मध्यस्थता करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि बाहरी राज्य के कुछ निहंग पहले...

डॉ. राजीव बिन्दल ने केरल के पालघाट पहुंचकर संगठन महामंत्री सिद्धार्थन के पिता को दी श्रद्धांजलि

चित्र
 डॉ. राजीव बिन्दल ने केरल के पालघाट पहुंचकर संगठन महामंत्री सिद्धार्थन के पिता को दी श्रद्धांजलि पालघाट, केरल। भाजपा हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने रविवार को केरल के पालघाट पहुंचकर हिमाचल भाजपा के संगठन महामंत्री  सिद्धार्थन  के पिता  नारायणन  के निधन पर शोक व्यक्त किया। डॉ. बिन्दल ने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि किसी प्रियजन को खोने का दुःख अत्यंत पीड़ादायक होता है।  नारायणन  का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि परमात्मा पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें। इस अवसर पर डॉ. राजीव बिन्दल ने दिवंगत  नारायणन  को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

नूरपुर में मिट्टी की समस्या पर लोगों में रोष, लाखों खर्च के बाद भी नहीं हुआ स्थायी समाधान

चित्र
  नूरपुर में मिट्टी की समस्या पर लोगों में रोष, लाखों खर्च के बाद भी नहीं हुआ स्थायी समाधान नूरपुर : विजय महाजन / नूरपुर नगर परिषद क्षेत्र में मिट्टी और मलबे की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है। लोगों का आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए सरकार की ओर से लाखों रुपये खर्च किए जा चुके हैं, बावजूद इसके स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चाहे हिमाचल प्रदेश में किसी भी राजनीतिक दल की सरकार रही हो, लेकिन इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में गंभीर प्रयास नजर नहीं आए। यह समस्या पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में नगर परिषद नूरपुर में सामने आई थी, लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भी इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है । लोगों का कहना है कि एक ओर जनता इस समस्या के कारण परेशान है, वहीं संबंधित विभाग इस मामले में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रहा है। उनका कहना है कि सरकार का ध्यान इस समस्या की ओर दिलाया जाना जरूरी है, ताकि बरसात के दौरान लोगों को और परेशानियों का सामना न करना पड़े। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि सरकार इस...

ऑल हिमाचल मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन नूरपुर इकाई के चुनाव सम्पन्न

चित्र
  ऑल हिमाचल मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन नूरपुर इकाई के चुनाव सम्पन्न नूरपुर : विनय महाजन / ऑल हिमाचल मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन की एक वैठक नूरपुर विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ऑर्गेनाइजेशन के मुख्य सलाहकार मौलाना मुमताज कासमी ने की जबकि मुख्यातिथि के रूप में ऑल हिमाचल मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष नजाकत अली हाशमी ने शिरकत की। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष शेरू धरवालिया इसमें विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में जिला कांगड़ा को लेकर अहम फैसले लिए गए। जिसमें जिला को दो जोन नूरपुर व देहरा में बांटने का फैसला लिया गया। इस बैठक में नूरपुर जोन की कार्यकारिणी का भी चुनाव किया गया। इसमें मोहम्मद आलम को जिलाध्यक्ष, मोहम्मद फारूक को उपाध्यक्ष, सादिक अली को महासचिव व हबीबुल्ला खान को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान अपने संबोधन में मौलाना मुमताज कासमी ने कहा कि यह भारत देश कानून के आधार पर चलता है और हम सभी का दायित्व है कि हम कानून का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि अनेकता में एकता ही इस देश की पहचान है और हम सब मिलजुलकर इस देश की तरक्की के लिए काम करें। उन्होंने प्रद...

चंबा में उत्सव के बहाने आकर बचकर निकल रहे कांग्रेस नेता, विकास के नाम पर शून्य: जय सिंह

चित्र
  चंबा में उत्सव के बहाने आकर बचकर निकल रहे कांग्रेस नेता, विकास के नाम पर शून्य: जय सिंह चंबा : जितेन्द्र खन्ना / पोल खोल अभियान के तहत भाजपा नेता ने परिवहन निगम वर्कशॉप का किया ग्राउंड निरीक्षण, एचआरटीसी की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल चंबा। भाजपा नेता जय सिंह ने रविवार को पोल खोल अभियान के तहत चंबा में परिवहन निगम की व्यवस्थाओं का ग्राउंड निरीक्षण किया और एचआरटीसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चंबा में विकास के नाम पर सरकार का कामकाज शून्य है और कांग्रेस नेता उत्सवों के दौरान चंबा आकर लोगों को आश्वासन देकर वापस लौट जाते हैं। जय सिंह ने कहा कि मिंजर मेले के दौरान मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का चंबा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया, लेकिन इस दौरान भी लोगों को केवल आश्वासन ही मिले। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री के अधीन आने वाले परिवहन निगम की चंबा में स्थिति बेहद खराब है, लेकिन इस मुद्दे पर कोई ठोस बात नहीं की गई। उन्होंने कहा कि चंबा के लिए दो लॉट में नई बसें उपलब्ध करवाने की बात कही गई है। यदि 15 अगस्त तक चंबा के लिए बसों की व्यवस्था नही...

नूरपुर पुलिस की कार्रवाई: 2.86 ग्राम चिट्टा बरामद, 26 वर्षीय युवक गिरफ्तार

चित्र
  नूरपुर पुलिस की कार्रवाई: 2.86 ग्राम चिट्टा बरामद, 26 वर्षीय युवक गिरफ्तार नूरपुर : विनय महाजन / नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर की पुलिस चौकी कंडवाल और पुलिस थाना नूरपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए 2.86 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। मामले में एक 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। एडिशनल एसपी नूरपुर डीसी वर्मा ने प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक नागनी माता मंदिर कंडवाल के बाहर एनएच-154 की सर्विस लेन पर चिट्टा लेकर खड़ा है और उसे श्रद्धालुओं को बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर युवक को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2.86 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने नियमानुसार कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निखिल राणा पुत्र जगदीश चंद, निवासी गांव व डाकघर सुनारा, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा, उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस थाना नूरपु...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: