संदेश

फतेहपुर में ‘सरकार गांव के द्वार’, कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने सुनीं जनसमस्याएं

चित्र
  फतेहपुर में ‘सरकार गांव के द्वार’, कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने सुनीं जनसमस्याएं  नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर प्रदेश मे सरकार जनता की समस्याओं को सुनने और सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज फतेहपुर के अंबेडकर भवन में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि फतेहपुर के विधायक एवं राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया भी मौजूद रहे।प्रदर्शनी में दिखी महिला समूहों की प्रतिभा, रागी के मोमोज चखकर मंत्री व विधायक ने की सराहनाकार्यक्रम में पहुंचते ही मंत्री प्रो. चंद्र कुमार और विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने विभिन्न विभागों तथा स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं, स्थानीय उत्पादों और महिला समूहों द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों की जानकारी लीl ऐसे कार्यक्रम मजबूती देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं। का...

ग्राम पंचायत पक्का टियाला में नाबार्ड द्वारा कांगड़ा केंद्रीय सरकारी बैंक द्वारा शिविर

चित्र
  ग्राम पंचायत पक्का टियाला में नाबार्ड द्वारा कांगड़ा केंद्रीय सरकारी बैंक द्वारा शिविर  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर प्रदेश की पंचायत पक्का टियाला मे नाबार्ड और कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा द्वारा संचालित वित्तीय और डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन किया गयाl इस शिविर में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंधक अमित कुमार की अध्यक्षता में लोगों को बैंक की विभिन्न योजना जैसे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना.अटल पेंशन योजना. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना.कृषि कार्ड एवं डिजिटल कार्डों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया इस अवसर पर प्रधान सिमरो देवी. बैंक के अधिकारी व सीनियर सिटीजन तथा जनसमूह उपस्थित रहे l

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

चित्र
  विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर विद्युत उपमंडल के तहत 11केवी जसूर, फीडर की मुरम्मत, तारो की रख रखाब ओर पेडों की टहनीयों की कटाई के चलते शनिवार 24 अक्टूबर2026 को वारल, भलून और थोड़ा में विजली की सप्लाई सुबह 9 बजे से कार्य समाप्ति तक पूर्ण रूप से बंद रहेगी ।  ।

नूरपुर में केवाईसी ( KYC) ) के नाम पर उपभोक्ताओं को 190 रुपये की पाइप थमाने का आरोप

चित्र
  नूरपुर में केवाईसी ( KYC) ) के नाम पर उपभोक्ताओं को 190 रुपये की पाइप थमाने का आरोप नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए केवाईसी अनिवार्य करने के बाद नूरपुर में नया विवाद खड़ा हो गया है। जिन उपभोक्ताओं की केवाईसी नहीं हुई है उन्हें बुकिंग के लिए ओटीपी न आने से गैस नहीं मिलने से क्षेत्र में चर्चा का विषय काफी समय से बना हुआ हैl वहीं केवाईसी करवाने पहुंच रहे कुछ लोगों से जबरन गैस पाइप थमाने के आरोप व्यवस्था परिवर्तन की सरकार में लगने लगे l नूरपुर स्थित इंडेन गैस ऑफिस में कुछ उपभोक्ताओं का आरोप है कि केवाईसी के दौरान उन्हें 190 रुपये की गैस पाइप लेने के लिए बाध्य किया जा रहा है और पाइप का पैसा लेने के बाद रसीद भी नहीं दी जा रही है।उपभोक्ता कांता शर्मा, सपना देवी, सीमा देवी, संजना देवी, मुनीश और लक्की ने बताया कि केवाईसी न करवाने पर गैस नहीं मिल रही और केवाईसी करवाने पर ऑफिस में 190 रुपये की पाइप लेने को कहा जा रहा है। उन्होंने सरकार से मामले की जांच की मांग की है। इस मामले पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्...

श्री हरिकथा से मिलता है जीवन को नई दिशा और ज्ञान का प्रकाश : साध्वी सरोज भारती जी

चित्र
 श्री हरिकथा से मिलता है जीवन को नई दिशा और ज्ञान का प्रकाश : साध्वी सरोज भारती जी  (नूरपुर:-विनय महाजन) नूरपुर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से शिव मंदिर बासा बजीरा( नूरपुर ) में तीन दिवसीय श्री हरिकथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु चरणों में मंगल वंदना के सुमधुर गायन से हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर प्रभु की महिमा का श्रवण किया और आध्यात्मिक विचारों से लाभ प्राप्त किया।कथा के प्रथम दिवस में दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सरोज भारती जी ने श्री हरिकथा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि कथा रूपी अमृत जिस जीव के जीवन में प्रवेश करता है, उसके जीवन को एक नई दिशा प्राप्त होती है। कथा मनुष्य के अंतर्मन में व्याप्त अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश प्रदान करती है। यह केवल श्रवण का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को आध्यात्मिक दृष्टिकोण से समझने और अपने वास्तविक लक्ष्य की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा भी है।साध्वी जी ने कहा कि संत-महापुरुषों ने कथा की तुलना मां गंगा से की है। जिस प्रकार गंगा में स्नान करने की धार्मिक मान्...

लदोड़ी पंचायत में 22वीं कड़ी के तहत घर-घर पहुँचा नशामुक्ति का संदेश

चित्र
 लदोड़ी पंचायत में 22वीं कड़ी के तहत घर-घर पहुँचा नशामुक्ति का संदेश ( नूरपुर:-विनय महाजन ) आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे 60 दिवसीय ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान के अंतर्गत लदोड़ी पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान की 22वीं पंचायत में घर-घर संपर्क के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक भागीदारी का आह्वान किया गया।इस अभियान में ग्राम पंचायत प्रधान संजू कुमार, आकाश शर्मा तथा पंचायत के वार्ड सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने स्थानीय लोगों से संवाद कर नशे से दूर रहने और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का संदेश दियाl अभियान के तहत लदोड़ी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को चिट्टे एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों, इनके कारण जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों तथा नशे से दूर रहने के महत्व के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों को खेलकूद, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रि...

प्रदेश सरकार हिमाचल की संस्कृति को आने वाली पीढ़ी तक सुरक्षित, संयोजित व संवर्धित रखने के लिए प्रतिबद्ध - अनिरुद्ध सिंह

चित्र
  प्रदेश सरकार हिमाचल की संस्कृति को आने वाली पीढ़ी तक सुरक्षित, संयोजित व संवर्धित रखने के लिए प्रतिबद्ध - अनिरुद्ध सिंह अनिरुद्ध सिंह ने तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने गत देर सायं कसुम्पटी विधानसभा के अंतर्गत जुन्गा मेला ग्राउंड में 20 से 22 अक्तूबर, 2026 तक आयोजित किए जा रहे दशहरा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा मेले व त्यौहारों की हमारी समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने के प्रयासों से लोगों को अवगत करवाया। ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, समृद्ध संस्कृति व रीति रिवाजों की अनूठी संस्कृति को अपने में वर्षों से संजोए रखा है और इस प्रकार के मेले व त्यौहारों को संरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने बताया कि हिमाचल सरकार द्वारा हमारी संस्कृति को आने वाले पीढ़ी तक सुरक्षित, संयोजित व संवर्धित रखने के लिए हर प्रकार की सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि जुन्गा में आयोजित होने वाला यह तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव असत्य पर सत्...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: