संदेश

शिक्षा ऋण के लिए प्रत्येक पात्र व्यक्ति को राज्य सरकार की 'वाई एस परमार शिक्षा ऋण योजना' का लाभ देने के लिए करें प्रयास- डॉ अमित कुमार शर्मा

चित्र
  शिक्षा ऋण के लिए प्रत्येक पात्र व्यक्ति को राज्य सरकार की  'वाई एस परमार शिक्षा ऋण योजना' का लाभ देने के लिए करें प्रयास- डॉ अमित कुमार शर्मा  कुल्लू जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की, सितंबर-2026 तिमाही की समीक्षा बैठक उपायुक्त डॉ अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला बचत भवन कुल्लू के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डॉ अमित कुमार शर्मा ने सभी बेन्कर्स से आग्रह किया कि वे समस्त सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस के लिए जागरूकता अभियान बढ़ाने का प्रयास करें तथा वित्तीय साक्षरता शिविर समय समय पर विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए लगाएं। उन्होंने कहा की किसी भी विभाग या बैंक की यदि कोई बड़ी बैठक होती हे तो वे अपने बैंक की योजनाएं तथा इस का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में ग्रामीण क्षेत्र में जा कर लोगों को इसकी जानकारी दें। उन्होंने कहा की महिला सशक्तिकरण तथा युवाओं के उधमिता विकास के बारे में जनता तक जानकारी पहुंचने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। उपायुक्त ने बै...

विश्व दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य में सराहां (पच्छाद) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चित्र
  विश्व दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य में सराहां (पच्छाद) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित पशुपालन विभाग एवं मिल्कफेड के संयुक्त तत्वावधान में आज सराहां (पच्छाद) में विश्व दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपनिदेशक पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन, सिरमौर डॉ. राजीव वालिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ सहायक निदेशक डॉ. राजीव मेहता एवं डॉ. राकेश भाटी तथा पशु चिकित्सा अधिकारी सराहां डॉ. नीरज एवं पशु चिकित्सा अधिकारी नेहली धीरा डॉ. रेनू चौहान भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त मिल्क चिलिंग प्लांट पच्छाद के प्रभारी डॉ. विपुल कश्यप तथा सहकारी सभाएं पच्छाद के खंड निरीक्षक श्री रोहित भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डॉ. विपुल कश्यप ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित पशुपालकों का स्वागत किया। इस अवसर पर उपनिदेशक डॉ. राजीव वालिया ने उपस्थित पशुपालकों एवं दुग्ध सहकारी सभाओं (DCS) के सदस्यों को संबोधित करते हुए वैज्ञानिक पशु आहार प्रबंधन, संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा स्वच्छ दुग्ध उत्पादन की विधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ...

खेलो हिमाचल–चिट्टा मुक्त अभियान 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

चित्र
  खेलो हिमाचल–चिट्टा मुक्त अभियान 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किन्नौर में अब तक 187 टीमों ने करवाया पंजीकरण रिकांगपिओ,:  प्रदेश को नशामुक्त बनाने तथा युवाओं को खेल गतिविधियों के माध्यम से चिट्टे एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रखने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित खेलो हिमाचल–चिट्टा मुक्त अभियान 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज किन्नौर के जनजातीय विकास परियोजना (आईटीडीपी) के सम्मेलन कक्ष, रिकांगपिओ में उपायुक्त किन्नौर सोनाक्षी सिंह तोमर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के अंतर्गत जिले में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने तथा अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि किन्नौर जिले में अब तक कुल 187 टीमों ने अभियान के तहत अपना पंजीकरण करवाया है, जिनमें 163 पुरुष तथा 24 महिला टीमें शामिल हैं। खेल विधाओं में सर्वाधिक पंजीकरण एथलेटिक्स में 74 तथा बैडमिंटन में 73 हुए हैं। वहीं, उपमंडल स्तर पर निचार में 111, कल्...

खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान के लिए 30 नवंबर तक करवाएं ऑनलाइन पंजीकरण : डॉ जयबंती

चित्र
  खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान के लिए 30 नवंबर तक करवाएं ऑनलाइन पंजीकरण : डॉ जयबंती 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी प्रतियोगिता में ले सकेंगे भाग कुल्लू, 26 नवंबर। खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान के तहत आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए 30 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। यह जानकारी एसडीएम कुल्लू डॉ जयबंती ठाकुर ने वीरवार को एसडीएम कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में अभियान के सफल आयोजन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़कर नशे से दूर रखने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, कुश्ती, हॉकी, रस्साकशी, बास्केटबॉल, फुटबाल और बैडमिंटन सहित आठ खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ियों एवं टीमों को ...

संविधान दिवस के पावन अवसर पर आज उपायुक्त कार्यालय कुल्लू में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया

चित्र
 संविधान दिवस के पावन अवसर पर आज उपायुक्त कार्यालय कुल्लू में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त कुल्लू डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कार्यालय में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा इसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने का संकल्प लिया। साथ ही, राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। यह हमें न केवल हमारे मौलिक अधिकारों से अवगत कराता है, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक और लोक सेव क के रूप में हमारे कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से संविधान के मूल्यों को अपने कार्यव्यवहार में उतारन...

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश

चित्र
  जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश नाहन, उपायुक्त की अध्यक्षता में आज नाहन में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं सभी उपमंडलाधिकारियों (एसडीएम) ने भाग लिया। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों की प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित करने, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुधार तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए दो महत्वपूर्ण विषयों पर कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन पर चालक और पीछे बैठने वाले दोनों के लिए हेलमेट अनिवार्य है, अतः सभी को इसका पालन करना चाहिए. साथ ही नाबालिगों को वाहन देने पर अभिभावकों को ध्यान रखना चाहिए अन्यथा मोटर वाहन अधिनियम 199(।) के तहत उन पर भी कार्रवाई हो सकती है। उपायुक्त ने पुलिस विभाग, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) तथा सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि दोपहिया वाहनों पर चालक के साथ-साथ पीछे बैठने...

मेरा युवा भारत, शिमला द्वारा बहरा विश्वविद्यालय, शिमला हिल्स में “विकसित भारत युवा संवाद – संविधान दिवस संस्करण” का आयोजन

चित्र
  मेरा युवा भारत, शिमला द्वारा बहरा विश्वविद्यालय, शिमला हिल्स में “विकसित भारत युवा संवाद – संविधान दिवस संस्करण” का आयोजन मेरा युवा भारत, शिमला, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस 2026 के अवसर पर बहरा विश्वविद्यालय, शिमला हिल्स में “युवा संवाद – संविधान दिवस संस्करण” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” विषय पर मनाया गया। कार्यक्रम में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ।श्री विपिन कुमार, उप निदेशक, मेरा युवा भारत शिमला ने उद्घाटन संबोधन दिया और संविधान दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को याद दिलाया कि 26 नवम्बर 1949 सिर्फ एक तारीख नहीं है, बल्कि वह दिन है जब भारत ने स्वयं को संविधान दिया – न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता का एक जीवंत दस्तावेज। उन्होंने प्रतिभागियों को मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया, संविधान दिवस क्विज़ में भाग लेने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी, और नशा मुक्त युवा कार्यक्...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: