नर सेवा नारायण सेवा
नर सेवा नारायण सेवा यह शब्द है देश के महान सन्त ,लेखक , विचारक और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कोरोना जैसी भयंकर आपदा में जब मानवता पर खतरा मंडरा रहा था उस दौर में श्री दुर्गा माता सेवा समिति ट्रस्ट फेस 3 जो कि श्री दुर्गा माता मन्दिर का संचालन करता है ने कोरोना काल में समाज को मोक्ष वाहन समर्पित कर बद्दी के लोगों को बड़ी सौगात दी थी क्योंकि उस वक्त व्यक्ति के मृत शरीर को लोग हाथ लगाने और जलाने से भी खतरा महसूस कर रहे थे । उस वक्त बद्दी की एक मार्मिक घटना जब मृत शरीर को एक गन्दी ट्राली में श्मशान ले जाया गया उस वक्त उस ह्रदय विदारक दृश्य से मन कांप उठा तब हमने संकल्प लिया था कि समाज को एक मोक्ष वाहन और एक रोगी वाहन ( एम्बुलेंस ) श्री दुर्गा माता सेवा समिति ट्रस्ट उपलब्ध करवाएगा* । मोक्ष वाहन तो उसी वक्त जनमानस के सहयोग से समाज को समर्पित कर दिया था लेकिन रोगी वाहन समर्पित करने का संकल्प अभी अधूरा था। लेकिन यदि व्यक्ति कोई विचार मन में ठान लें तो कठिन से कठिन लिया गया...