जिला हमीरपुर में बाइक हादसे के कारण भाई की हुई मौत,बहन गंभीर रूप से घायल

 बाइक हादसे में भाई की हुई मौत,बहन गंभीर रूप से घायल


तीखे मोड़ पर सामने से आ रही बस को देख कर बाइक सवार खो बैठा नियंत्रण और हुआ दर्दनाक हादसा,भाई की हुई मौके पर मौत तो वहीं बहन हुई गम्भीर रुप से घायल जिसे उपचार हेतु पहुंचाया अस्पताल 

मिली जानकारी के अनुसार सुजानपुर में होली मेला देखकर बाइक HP 55A 8395 पर सवार होकर भाई बहन वापिस अपने घर जा रहे थे। जब वह हमीरपुर जिले के दंगड़ी-कांगू संपर्क मार्ग पर कुन्ना के समीप पहुंचे तो तीखे मोड़ पर सामने से आ रही निजी बस को देख कर बाइक सवार बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक स्किट हो गई जिस कारण यह दर्दनाक हादसा हो गया।इस हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई और बहन गम्भीर रुप से घायल हो गई आनन फानन में आसपास के लोगों ने घायल बहन को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

मृतक की पहचान शिवम (21) पुत्र विजय कुमार निवासी गांव खोरड पंचायत गोइस गलोड़ के रूप में हुई और घायल बहन की पहचान अंशिका के रूप में हुई । 

तो वहीं बस चालक जसवीर कुमार ने बताया कि सामने से आ रही बाइक को देखकर जब उसे कुछ अटपटा लगा, तो उसने बस को किनारे पर रोक दिया ।

थाना प्रभारी योगराज चंदेल के बोल 

थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर