रेडक्रॉस अध्यक्ष एवं उपायुक्त जिला कुल्लू तोरुल एस रवीश ने दिव्यांग व्यक्तियों को सहायक यंत्र एवं उपकरण वितरित किए

कुल्लू : जिला रेडक्रॉस अध्यक्ष एवं उपायुक्त जिला कुल्लू तोरुल एस रवीश  ने जिला रेडक्रॉस कुल्लू  द्वारा संचालित आदर्श जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र कुल्लू के माध्यम से 25 दिव्यांग व्यक्तियों को सहायक यंत्र एवं उपकरण वितरित किए।


गुरुवार को  भुंतर ब्लॉक और कुल्लू ब्लॉक के चिन्हित व्यक्तियों के लिए डीडीआरसी, आरएच कुल्लू में एक वितरण शिविर का आयोजन किया गया। 
 शिविर की अध्यक्षता उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने की। उन्होंने 25 दिव्यांग व्यक्तियों को व्हील चेयर, स्मार्ट केन, एक्सिला बैसाखी, श्रवण यंत्र, एल्बो बैसाखी, सी.पी चेयर वितरित की।
उपायुक्त ने बताया कि जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, कुल्लू सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, सरकार द्वारा प्रायोजित योजना को क्रियान्वित कर रही है जिसमें "दिव्यांग व्यक्तियों को सहायक उपकरणों और यंत्रों   की खरीद/फिटिंग के लिए सहायता" प्रदान की जा रही है। यह योजना क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा दिव्यांगजनों के लिए चलाए जा रहे जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य  दिव्यांग व्यक्तियों को उनके शारीरिक, सामाजिक और मनोवैज्ञानिक पुनर्वास को बढ़ावा देने के लिए टिकाऊ, आधुनिक और वैज्ञानिक रूप से निर्मित सहायता और सहायक उपकरण प्रदान करना है, जिससे दिव्यांगता के प्रभाव को कम किया जा सके और उनकी शैक्षिक और आर्थिक क्षमता में वृद्धि हो सके।
उन्होने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान, जिले भर में उनकी आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न प्रकार की सहायता और उपकरणों के लिए 105 दिव्यांगजनों की पहचान की गई थी। अब रेडक्रॉस सोसायटी ने जिले भर में ब्लॉक स्तर पर चिन्हित व्यक्तियों के लिए सहायक यंत्र एवं उपकरण वितरण शिविर आयोजित करने की योजना बनाई है।
 इस अवसर पर डॉ. नाग राज पंवर, सीएमओ कुल्लू, डॉ. नरेश चंद, चिकित्सा अधीक्षक आरएच कुल्लू, गणेश जिला राजस्व अधिकारी कुल्लू,। गिरधारी लाल जिला कल्याण अधिकारी कुल्लू एवं  वी.के. मोदगिल सचिव जिला रेड क्रॉस सोसायटी कुल्लू इस अवसर पर उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी