पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

कानपुर:  शुक्रवार को एक नीम के पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।



पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण रवीन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बिधनू थाना क्षेत्र के उजागर पुरवा हरदौली गांव निवासी जीतू उर्फ जितेंद्र (28) का शव शुक्रवार की सुबह गांव के ही ब्रज भूषण की बगिया में एक नीम के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला।  

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मौके पर फील्ड यूनिट भी पहुंची और खबर मिलते ही परिवार के लोग भी पहुंचे। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी उसकी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

पंचक की स्थिति जानें व आज का पंचांग प्रविष्टे सहित

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन