सरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका सहित उसके परिवार को उतारा मौत के घाट

 बिहार के सारण जिले में यह घटना सामने आई है। जहां छत पर सो  रहे परिवार पर हत्यारों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।इस हमले में पिता और उसके दो नाबालिग बेटियों की मौत हो गई।जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। 



सारण जिले के धाना डीह गांव में बीती रात खाना खाने के बाद पिता-पत्नी और दो बेटियों के साथ छत पर सो रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने पूरे परिवार पर हमला कर दिया। पिता और दोनों बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। हॉस्पिटल में उसका इलाज किया जा रहा है।

राहत की बात है कि पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के एक घंटे के भीतर ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या से जुड़े हथियार बरामद कर लिए हैं। जबकि तीनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भजे दिया गया है।

लड़कियों की मां ने बताया कि कुछ महीने पहले तक उनकी नाबालिग बेटी चांदनी आरोपी सुधांशु से बात किया करती थी। लेकिन कुछ दिनों बाद ही बेटी ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपी सुधांशु चांदनी को धमकी दे रहा था। इसी के बाद सुधांशु ने चांदनी (17), आभा कुमारी (15) के साथ उसके पिता तारकेश्वर सिंह की हत्या कर दी।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सुधांशु और उसके सहयोगी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हुए चाकू को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। मौके को देखते हुए गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस