हर आंख हुई नम, सैन्य सम्मान के साथ दी जवान राजीव को अंतिम विदाई

हर आंख हुई नम, सैन्य सम्मान के साथ दी जवान राजीव को अंतिम विदाई। 




( पालमपुर : केवल कृष्ण शर्मा )

पंचरुखी के समीप गांव त्रेहल में घर पहुंची जवान राजीव की पार्थिव देह। राजीव की पार्थिव देह के घर पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया और हर आंख में आंसू दिखाई दिए। प्रधान प्यार चंद चौधरी ने बताया कि भारतीय सेना में कार्यरत राजीव कुमार की बीमारी के कारण मौत हो गई।

राजीव कुमार 3 डोगरा में नायक के पद पर सिक्किम में तैनात थे और वे कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। उनका 2 माह तक कोलकाता में उपचार चला। उसके बाद सिक्किम अस्पताल में 15 दिन उपचार के बाद उनकी मौत हो गई।

राजीव का आज पार्थिव शरीर त्रेहल पहुंचा जंहा आर्मी के 69 इंजीनयर नायब सूबेदार विक्रम सिंह के नेतृत्व में फौजी दल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। राजीव कुमार अपने पीछे परिवार में माता-पिता, एक बड़ा भाई दिव्यांग और एक बहन व गर्भवती पत्नी को छोड़ गए। दुखद बात यह है कि राजीव कुमार की पत्नी के हाथों की मेहंदी का रंग भी अभी तक नहीं उतरा था। पिछले साल ही शादी हुई थी और उनकी पत्नी 5 महीने की गर्भवती है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये