मोदी हमेशा कानूनी ढांचे में आधुनिक सुधारों के समर्थक रहे हैं: परमजीत सिंह गिल - Smachar

Header Ads

Breaking News

मोदी हमेशा कानूनी ढांचे में आधुनिक सुधारों के समर्थक रहे हैं: परमजीत सिंह गिल

मोदी हमेशा कानूनी ढांचे में आधुनिक सुधारों के समर्थक रहे हैं: परमजीत सिंह गिल 


 2014 के बाद से मोदी सरकार ने लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए 1500 से ज्यादा कानूनों को खत्म किया है

 

बटाला (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर):- प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा कानूनी ढांचे में आधुनिक सुधारों के समर्थक रहे हैं और 2014 में केंद्र में सत्ता संभालने के बाद से उन्होंने कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए हैं। जिसका निकट भविष्य में देश की जनता को बहुत बड़ा लाभ होगा यह शब्द हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लोकसभा हलका गुरदासपुर के वरिष्ठ नेता परमजीत सिंह गिल ने व्यक्त किये।


 उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से मोदी सरकार ने लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए 1500 से ज्यादा कानूनों को खत्म किया है।


  इसके अलावा वक्फ संशोधन विधेयक, शिपिंग और समुद्री फार्म विधेयक, बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक, जम्मू और कश्मीर स्थानीय निकाय संशोधन विधेयक, भारतीय विमानन विधेयक लाए हैं जो अपने आप में महत्वपूर्ण कदम हैं।


 इसके अलावा वैश्विक स्तर पर भारत आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है और इनोवेशन लीडर के रूप में उभरा है। भारत की उच्च शिक्षा को विश्व स्तर पर पहचान मिली। इसके अलावा भारत अब साइबर सुरक्षा को उच्च प्राथमिकता देते हुए एक ऐसा बुनियादी ढांचा विकसित कर रहा है जो भारत को दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल कर देगा।


 उन्होंने कहा कि इसके अलावा 2024 में देश की सुरक्षा और देशवासियों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कई अन्य ऐसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिनसे न केवल देश में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी मोदी की लोकप्रियता बढ़ी है।


 उन्होंने कहा कि भारत निकट भविष्य में वैश्विक स्तर पर एक बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला देश बनने की ओर अग्रसर है और वह समय दूर नहीं जब भारत विकसित देशों की कतार में सबसे आगे खड़ा होगा।

कोई टिप्पणी नहीं