फौजी ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड,काल गर्ल ने ऐंठे लाखों रुपए ,सुसाइड नोट बरामद
फौजी ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड,काल गर्ल ने ऐंठे लाखों रुपए, सुसाइड नोट बरामद
फौजी जयपुर के अमरसर शाहपुरा का रहने वाला है। फौजी का नाम कृष्ण कुमार यादव है। जिसके पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।सुसाइड नोट में लाखों रुपए एक काल गर्ल व लड़का विकास द्वारा लाखों रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है।
कृष्ण ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने अपनी तनख्वाह के अलावा लोन लेकर भी उस लड़के और लड़की को पैसे दिए हैं। लेकिन वह लगातार पैसों की डिमांड कर रहे हैं। इसलिए अब मौत के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है। सुसाइड नोट में कृष्ण ने मांग की है कि लड़के और लड़की को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाए।
आपको बता दें कि शाहपुरा के डिप्टी मुकेश चौधरी ने बताया कि मृतक कृष्ण कुमार यादव (27) है। जो जम्मू कश्मीर में ड्यूटी पर पोस्टेड था। जिसने वहां खुद को गन से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें टॉर्चर होकर कृष्ण कुमार के द्वारा सुसाइड करने की जानकारी है। सुसाइड नोट में कृष्ण ने लिखा था कि उसकी मौत का जिम्मेदार लड़का विकास और एक लड़की है। लड़की के पिता की चाय की दुकान है। विकास उस लड़की की बुआ की बेटी का पति है। दोनों मिलकर गलत काम करते हैं। कृष्ण ने बताया कि करीब 2 साल पहले वह अपने दोस्तों के साथ सीकर में जीणमाता के दर्शन करने के लिए गया था। तब विकास भी उनके साथ था।अगली बार जब विकास उसे मिला तो वह सभी दोस्तों को एक रूम पर लेकर गया और इसके बाद खाने में कुछ मिला दिया। फिर कृष्ण को होश नहीं रहा। होश आने पर पता चला कि विकास और दूसरे साथियों ने कृष्ण का अश्लील वीडियो बनाया हुआ है। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर विकास और लड़की ने रुपए लेना शुरू किया।
दोनों ने करीब 15 लाख रुपए ऐंठ लिए। फौजी की नौकरी और बदनामी होने के डर से कृष्ण पुलिस में भी शिकायत नहीं कर पाया। कृष्ण ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि आज इन लोगों की वजह से परेशान होकर मैं परिवार को छोड़कर जा रहा हूं। सुसाइड नोट में कृष्ण ने लिखा कि उसे परेशान करने वाली लड़की चौमूं में रहती थी जो एक होटल में कॉल गर्ल का काम करती थी। लड़की ने अपनी एक सिम को कृष्ण के मोबाइल से लिंक करके सारा डाटा निकाल लिया था।
कोई टिप्पणी नहीं