ज्योतिर्मठ से लापता महिला को पुलिस ने चंडीगढ़ से सकुशल बरामद

ज्योतिर्मठ से लापता महिला को पुलिस ने चंडीगढ़ से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द 

दिनांक 06.03.2025 को कोतवाली ज्योतिर्मठ में एक स्थानीय निवासी द्वारा अपनी पत्नी के घर से बिना बताए कहीं चले जाने और काफी तलाश के बाद भी न मिलने के संबंध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया था। मामला महिला से संबंधित होने के कारण उच्चाधिकारियों ने इसका गंभीरता से संज्ञान लिया और कोतवाली ज्योतिर्मठ पुलिस को तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर गुमशुदा की तलाश हेतु एक विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए।

गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा महिला के पम्पलेट आदि छपवाकर डीसीआरबी (जिला अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) और एससीआरबी (राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) के माध्यम से विभिन्न जिलों व राज्यों को प्रेषित किए गए। इसके साथ ही सर्विलांस की मदद ली गई और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी महिला की तलाश के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। हालांकि, इन शुरुआती प्रयासों से गुमशुदा महिला के संबंध में कोई ठोस या लाभप्रद सूचना प्राप्त नहीं हो पाई।

विवेचना के दौरान लगभग दो माह बाद प्रकाश में आया कि दिनांक 24/05/2025 को एक अज्ञात मोबाइल नम्बर से गुमशुदा के पति के नम्बर पर एक कॉल आई थी, लेकिन सामने से किसी के द्वारा कोई बात नहीं की गई। पुलिस ने इस कॉल को संदिग्ध मानते हुए छानबीन शुरू की। विवेचक द्वारा उक्त नम्बर के संबंध में सर्विलांस सेल की टीम की सहायता से लोकेशन और अन्य जानकारी प्राप्त की गई, जिससे पता चला कि उक्त मोबाइल नम्बर चंडीगढ़ का है।

पुलिस टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए उक्त नम्बर से किसी भी प्रकार का सीधा संपर्क नहीं बनाया। इसके बजाय, पूरी तैयारी के साथ, पुलिस टीम सीधे चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। चंडीगढ़ पहुंचकर, सर्विलांस से प्राप्त पते पर पुलिस पूछताछ में पता चला कि इस घर में गुमशुदा महिला की बुआ रहती है, और गुमशुदा महिला विगत लगभग तीन माह से यही रह रही है। इसके बाद पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला से पूछताछ की गई तो महिला ने बताया कि घर में लड़ाई झगडे होने के कारण वह बिना बताए घर छोड़कर यहां आ गई थी।

जिसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा महिला को चंडीगढ़ से सकुशल बरामद कर दिनांक 09.06.2025 को कोतवाली ज्योतिर्मठ वापस लाया गया। कोतवाली में आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत, महिला को सकुशल उनके पति के सुपुर्द कर दिया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग