लाहौल स्पीति : केलांग में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता सेनानी रास बिहारी बोस को दी श्रद्धांजलि
लाहौल स्पीति : केलांग में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता सेनानी रास बिहारी बोस को दी श्रद्धांजलि
लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर /
स्वतंत्रता दिवस के 78वीं वर्षगांठ पर भाजपा द्वारा प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा निकाली जा रहीं है। इसी अवसर पर आज केलांग में भाजपा द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया किया। इस यात्रा के अगुयायी रिंगजीन समफेल हायरापा ने की। यात्रा पार्टी कार्यालीय से शुरू होकर रास बिहारी मार्ग स्थल तक पहुंची। जहाँ पे कार्यकर्त्ताओं ने महान स्वतंत्रता सेनानी रास बिहारी बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रिंगजीन समफेल हायरापा ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता सेनाओं के बलिदान को याद करने और नए पीढ़ी में देश भक्ति की भावना उजागरित करना है।
कोई टिप्पणी नहीं