सिस्सु में वीरवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस का भव्य शुभारंभ - Smachar

Header Ads

Breaking News

सिस्सु में वीरवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस का भव्य शुभारंभ

 सिस्सु में वीरवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस का भव्य शुभारंभ 


केलांग : ओम बौद्ध /

लाहौल घाटी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सिस्सु में वीरवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस का भव्य शुभारंभ हुआ। शगुन और प्रभात फेरी के साथ शुरू हुआ इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य रवि ठाकुर ने किया। कार्यक्रम से पहले आयोजन स्थल से घाटी के आराध्य देव राजा घेपन के देवालय तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा में स्थानीय लोग, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर रवि ठाकुर ने कहा कि यह आयोजन जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, साहस और देशभक्ति की प्रेरक गाथा है, जो आज भी समाज को एकता और आत्मसम्मान का संदेश देता है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला प्रभारी अखिलेश कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि सिस्सु की वादियों में जनजातीय गीतों और जयघोषों की गूंज के बीच समारोह का आरंभ हुआ, जिसने जनजातीय अस्मिता और गौरव का संदेश पूरे क्षेत्र में फैलाया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें चंद्रा वैली के विभिन्न महिला मंडलों ने अपने हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पाद प्रदर्शित किए। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी, तस्वीरों और लेखों के माध्यम से उनके जीवन और योगदान को प्रस्तुत किया गया।

इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं महिला आयोग की पूर्व चेयरमैन डेजी ठाकुर, पूर्व विधायक कमलेश ठाकुर, भुंतर नगर परिषद की चेयरमैन मीना ठाकुर, महिला सचिव मनीषा ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष रिगजिन हायरपा, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना ठाकुर सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय जनता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों, स्वाभिमान, स्वतंत्रता और सामाजिक एकता को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। यह आयोजन जनजातीय समाज की एकता, संस्कृति और योगदान के प्रति सम्मान का प्रतीक बना।

कोई टिप्पणी नहीं