सिस्सु में जनजातीय गौरव दिवस पर रस्साकसी और बुनाई प्रतियोगिता आयोजित
सिस्सु में जनजातीय गौरव दिवस पर रस्साकसी और बुनाई प्रतियोगिता आयोजित
केलांग : ओम बौद्ध /
जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर सिस्सु में उत्साहपूर्ण माहौल में रस्साकसी और बुनाई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा किया गया।
एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंगल चंद मानेपा ने बताया कि इस अवसर पर चंद्रा वैली के कई महिला मंडलों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रस्साकसी प्रतियोगिता में पुरद टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹3,000 का नकद इनाम जीता। जबकि शूलिंग टीम दूसरे स्थान पर रही और उन्हें ₹2,000 का पुरस्कार मिला।
बुनाई प्रतियोगिता में थोरांग की रिगजिन अंगमों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और ₹3,000 का पुरस्कार जीता। दूसरे स्थान पर थोरांग की अंगमों को ₹2,000, जबकि तीसरे स्थान पर बिमला और सुमन को ₹1,000-₹1,000 का इनाम दिया गया।
सांत्वना पुरस्कार के रूप में पालमो और सुमित्रा को ₹200-₹200 नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
पुरस्कार वितरण पूर्व विधायक रवि ठाकुर और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने किया।
इस अवसर पर स्वयंसेवी सहायता समूहों की महिलाओं ने पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय लोक व्यंजन के स्टॉल भी लगाए, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा।


कोई टिप्पणी नहीं