बिहार फतह का कांगड़ा में धमाकेदार जश्न एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू - Smachar

Header Ads

Breaking News

बिहार फतह का कांगड़ा में धमाकेदार जश्न एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

 बिहार फतह का कांगड़ा में धमाकेदार जश्न एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू — गूंजा ‘मोदी-मोदी’

मोदी–नड्डा के नेतृत्व पर जनता की मुहर कांगड़ा भाजपा बोली — झूठी गारंटियों को बिहार ने सिरे से कचरे में फेंका


धर्मशाला

बिहार में एनडीए की प्रचंड, रिकॉर्ड तोड़ और ऐतिहासिक जीत के बाद संगठनात्मक ज़िला कांगड़ा भाजपा में जश्न की लहर दौड़ गई। ज़िला अध्यक्ष सचिन शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक लड्डू बांटे, पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को जीत की बधाइयाँ दीं। विजय के नारों ने धर्मशाला के माहौल को पूरी तरह चुनावी जोश और देशभक्ति की ऊर्जा से भर दिया।


जश्न में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे

प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, एडवोकेट विश्व चक्षु, रंजू रस्तोगी, शक्ति चड्ढा, मधु शर्मा, समीक्षा शर्मा, सुशील कपूर, संजीव ठाकुर, डॉ. विशाल नेहरिया, संदीप शर्मा, सर्वजीत धीमान, मोहिंदर राणा, प्रणव शर्मा, आशीष जैन, अंकुश धीमान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता।


नेताओं ने कहा कि बिहार की यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा–एनडीए की नीतियों और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। कांगड़ा भाजपा ने इस जीत को लोकतंत्र की सबसे बड़ी विजय बताते हुए बिहार की जनता, भाजपा नेतृत्व और एनडीए गठबंधन को हार्दिक बधाई दी।


भाजपा नेताओं ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कुशल नेतृत्व में बिहार में डबल इंजन की सरकार पर जनता ने अटूट भरोसा जताया है। झूठी, फर्जी और गैर-जिम्मेदाराना गारंटियों को बिहार की जनता ने सिरे से नकार दिया है। यह परिणाम मोदी सरकार की नीतियों और सुशासन का प्रमाण है।

कोई टिप्पणी नहीं