मंडी में देव संस्कृति संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम, “हमारी संस्कृति–हमारी पहचान” रहा मुख्य मंत्र - Smachar

Header Ads

Breaking News

मंडी में देव संस्कृति संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम, “हमारी संस्कृति–हमारी पहचान” रहा मुख्य मंत्र

 मंडी में देव संस्कृति संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम, “हमारी संस्कृति–हमारी पहचान” रहा मुख्य मंत्र


मंडी : अजय सूर्या /

मंडी जिले में आज देव संस्कृति और हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश था— #हमारी_संस्कृति_हमारी_पहचान, जिसके माध्यम से लोगों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने और पारंपरिक विरासत को संरक्षित करने का आह्वान किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे—


गोपाल कपूर


समाजसेवी एवं पूर्व प्रो वीसी  अनुपमा सिंह


देव सेना के संस्थापक  मनीष वत्स


देव समाज के कई गणमान्य सदस्य तथा स्थानीय निवासी



वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल की देव संस्कृति सिर्फ धार्मिक आस्था का स्वरूप नहीं है, बल्कि यह यहां की सामाजिक संरचना, पर्यावरण संरक्षण, लोक परंपराओं और आपसी भाईचारे की मजबूत नींव है। आधुनिकता की तेज रफ्तार में जब पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव बढ़ रहा है, तब अपनी संस्कृति को जीवंत बनाए रखना समय की मांग है।


देव सेना संस्थापक मनीष वत्स ने कहा, “देवभूमि हिमाचल की असली पहचान इसके देवता, इसके लोक-नृत्य, लोक-गीत, मेले और प्रकृति प्रेम में छिपी है। यदि हम इन्हें खो देंगे, तो हम अपनी मूल पहचान खो देंगे।”


समाजसेवी अनुपमा सिंह ने विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को लोक परंपराओं को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। वहीं गोपाल कपूर ने सामुदायिक स्तर पर संस्कृति संरक्षण के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित करने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में प्रतिज्ञा ली कि वे देव संस्कृति और हिमाचल की विरासत को संजोएंगे और पीढ़ियों तक इसे मजबूत रूप में पहुंचाएंगे।


यह आयोजन देव समाज और स्थानीय समुदाय के लिए प्रेरणास्रोत साबित हुआ। आयोजकों ने आगामी समय में ऐसे और जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन की घोषणा भी की।

कोई टिप्पणी नहीं