लाहौल के यशस्वी, आशा, रिशिक राष्ट्र स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा - Smachar

Header Ads

Breaking News

लाहौल के यशस्वी, आशा, रिशिक राष्ट्र स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा

 लाहौल के यशस्वी, आशा, रिशिक राष्ट्र स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा 


लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर /

जनजातीय जिला लाहौल घाटी के तीन स्कूली बच्चे राष्ट्रीय स्तर के खेलों में अपनी प्रतिभा को दिखाएंगे। लाहौल के इतिहास में पहली बार एक साथ तीन खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय खेलों में उत्कृष्टता पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले खेलों के लिए चयनित हुआ है।


सर्वप्रथम उक्त खिलाड़ियों ने जिला स्कूली क्रीड़ा संघ की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेलों में वेहतरीन प्रदर्शन के बाद राज्य स्तरीय खेलों के चयनित हुए थे! 


अब राज्य स्तरीय खेलों में भी अच्छे प्रदर्शन पर छात्रा आशा और यशस्वी छात्र रिशिक का आगामी स्कूली स्तर पर होने राष्ट्रीय खेलों में भी अपना स्थान बना लिया है।


हालांकि राज्य स्तरीय छात्रा वर्ग की अंडर- 14 खेलकूद के दौरान लाहौल-स्पीति की टीम ने टेबल टेनिस मुकाबले में तीसरा स्थान हासिल किया था।  


 इसमें वेहतर प्रदर्शन पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोंधला की छात्रा यशस्वी का नाम टी टी मुकाबले के लिए राष्ट्रीय स्तर के खेलों के लिए चयनित है।


उससे पहले हुए छात्रा वर्ग के ही अंडर - 19 राज्य स्तरीय खेल मुकाबलों के कुराश मुकाबले में रावमापा मड्ग्रां की छात्रा आशा ने गोल्ड मेडल जीता था। उसके उपरांत हमीरपुर में हुए छात्र वर्ग के राज्य स्तरीय एथलीट मुकाबले के भाला फेंक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शांशा के छात्र रिशिक ने दूसरा स्थान हासिल किया था। अब यह तीनों छात्र, छात्राएं इन्हीं खेलों में भी राष्ट्रीय स्तर मुकाबले में हिस्सा लेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं