बद्दी के भूड़ में दिन-दिहाड़े फायरिंग से दहशत, लॉ एंड ऑर्डर पर उठे सवाल
बद्दी के भूड़ में दिन-दिहाड़े फायरिंग से दहशत, लॉ एंड ऑर्डर पर उठे सवाल बद्दी के भूड़ में दिन-दिहाड़े फायरिंग , लोगों का सोशल मीडिया पर कहना बद्दी पुलिस माइनिंग और ट्रैफिक तक सीमित, लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था बिगड़ी,बद्दी मै हो रही बड़ी बड़ी बारदातें मुख्यमंत्री सुक्खू खुद ले संज्ञान, हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। बद्दी के भूड़ इलाके में दिन-दिहाड़े गोलियां चलने की सूचना है। बताया जा रहा है कि यह हमला ‘ताज’ नाम के ऑफिस के मालिक राज खान पर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने राज खान के कार्यालय के बाहर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। फायरिंग की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जिससे स्थानीय लोग दहशत में सूचना मिलते ही बद्दी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे इलाके को घेर लिया गया है। हमले के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।फिलहाल यह साफ नहीं है कि इस हमले में राज खान को चोट आई है या नहीं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता ...