जनसंपर्क अभियान में प्रदेश सरकार पर बरसे विपिन सिंह परमार ... - Smachar

Header Ads

Breaking News

जनसंपर्क अभियान में प्रदेश सरकार पर बरसे विपिन सिंह परमार ...

जनसंपर्क अभियान में प्रदेश सरकार पर बरसे विपिन सिंह परमार ...

कहा बेरोजगार नौकरी ढूंढ रहा है, और महिलाएं 1500 का इंतजार कर रही हैं।


पालमपुर

सुलाह विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार ने सूक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

परमार ने कहा कि सुख सरकार तीन साल में हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। युवा बेरोजगार नोकरी के इंतजार में है और महिलाएं 1500 ढूंढ रही है।

विपिन सिंह परमार शुक्रवार को जनसम्पर्क अभियान के दौरान सुलाह विधानसभा क्षेत्र के गांव गढ़ मलकेहड़, हलदरा कोना तथा बेरघट्टा में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

विपिन सिंह परमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बेरोजगार युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। कांग्रेस पार्टी ने 5 साल में 5 लाख को रोजगार देने का वादा करके सत्ता हासिल की थी। पर अब तीन साल बीत जाने के बाद भी रोजगार देने में नाकाम रही है। परमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार के पास तीन साल की एक भी उपलब्धि नहीं है। इसके विपरीत कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ दी है।

विपिन सिंह परमार ने सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा की पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं चावन के दौरान दी गई 10 गारंटियाँ हवा हो गई हैं। सूक्खू सरकार लगातार कर्ज का बोझ प्रदेश के लोगों पर बढ़ा रही है। परमार ने कहा प्रदेश के लोग अब सुख सरकार से पीछा छुड़ाना चाहते हैं। लोग कांग्रेस सरकार से हिसाब बराबर करने का इंतजार कर रहे हैं। परमार ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस सरकार का 2027 में सूपड़ा साफ करने का संकल्प लिया है। इस मौके पर विकास धीमान, भण्डारी राम, जोगिंदर चौहान, सरूप शर्मा, बनिता गुलेरिया, ज्ञान चंद भूरिया, अशोक घारिया, रंजीत कटोच, राज कुमार, पृथी चंद भूरिया, अरुण कुमार, सुधीर गुलेरिया, मनोज शर्मा, मनोज कुमार, महिंदर प्रताप चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं