नव वर्ष पर शक्तिपीठ श्री नैणा देवी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तिमय माहौल में किए दर्शन
नव वर्ष पर शक्तिपीठ श्री नैणा देवी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तिमय माहौल में किए दर्शन
रिवालसर : अजय सूर्या /
जिला मंडी के रिवालसर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैणा देवी में नव वर्ष के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने परिवार सहित मंदिर में माथा टेककर वर्षभर सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की। प्रसाद चढ़ाने और पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर ‘जय मां नैणा’ के जयकारों से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय रहा।
मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गईं, ताकि किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े। श्रद्धालुओं ने व्यवस्था की सराहना करते हुए बताया कि वर्ष के पहले दिन देवी के आशीर्वाद के साथ नई शुरुआत करने से मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने अनुशासित ढंग से दर्शन कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया और नव वर्ष को मंगलमय बनाने की प्रार्थना की।


कोई टिप्पणी नहीं